14 साल छोटे-बॉयफ्रेंड ने महिला का मंगलसूत्र से गला घोंटा:लिव-इन में थे, समय पर दवाई नहीं ली, गुस्से में थप्पड़ जड़ा, फिर मार डाला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 14 साल छोटे उम्र के बॉयफ्रेंड ने शादीशुदा महिला का मर्डर कर दिया। महिला अपने पति को छोड़ चुकी थी और प्रेमी संग पिछले 4 साल से लिव-इन में रह रही थी। वह अक्सर बीमार रहती थी। 1 अप्रैल को समय पर दवाई नहीं खाती इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। जिसके बाद गुस्से में आकर प्रेमी ने पहले तो थप्पड़ जड़ा फिर मंगलसूत्र से गला घोंटकर मार डाला। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। प्रेमी ने मारने की बात छुपाई थी, अस्पताल ने थाने में सूचना दी, जांच के बाद हत्या का खुलासा हुआ। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में रहने वाली धनेश्वरी विश्वकर्मा (40 साल) की 1 अप्रैल को जिंदल अस्पताल में अचानक मौत हो गई। इसकी सूचना कोतरा रोड थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। मंगलवार (7 अप्रैल) को आई रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि गले पर दबाव पड़ने से दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई है। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान परिजनों से पूछताछ में पता चला कि धनेश्वरी की शादी अकलतरा के पोड़ीभाठा निवासी मनोज विश्वकर्मा से हुई थी। लेकिन करीब 4 साल पहले पति से परेशान होकर वह अपने मायके किरोड़ीमल नगर में रहने लगी थी। इसी दौरान उसकी पहचान विकेश बरैठ (26 साल) से हुई। दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और करीब 4 साल से किरोड़ीमल नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। धनेश्वरी बीच-बीच में बीमार रहती थी और उसका इलाज विकेश कराता था। करीब एक महीने से उसकी तबीयत ज्यादा खराब थी। इसी बीच उसके पति मनोज विश्वकर्मा के साथ तलाक का मामला भी चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला 1 अप्रैल को विकेश, धनेश्वरी के साथ था। संदेह के आधार पर DSP अजय नागवंशी ने विकेश से पूछताछ की। काफी पूछताछ के बाद विकेश ने कबूल कर लिया कि उसने धनेश्वरी का गला उसके मंगलसूत्र से दबाकर हत्या की। पूछताछ में विकेश ने ये भी बताया कि वह धनेश्वरी का इलाज करा रहा था। समय पर दवाई नहीं खाती थी धनेश्वरी समय पर दवाई नहीं खाती थी, और पति के साथ तलाक भी नहीं हुआ था, इसलिए दोनों शादी भी नहीं कर पा रहे थे। इसी वजह से अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। 1 अप्रैल को विकेश की नानी उसके घर आई थी, और धनेश्वरी समय पर खाना नहीं बना पाई। इसी बात पर विकेश ने उसे डांट फटकार लगाई। मंगलसूत्र को जोर से खींचने पर गई जान इसके बाद विकेश अपनी नानी को घर छोड़कर वापस आया और देखा कि धनेश्वरी ने दवाई नहीं खाई थी। इस बात पर दोनों के बीच फिर से जमकर झगड़ा हो गया। इस दौरान विकेश ने धनेश्वरी को 1-2 थप्पड़ मारे। धनेश्वरी बोली, ‘मैं तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी,’ और घर जाने लगी। तभी विकेश ने पीछे से उसका मंगलसूत्र पकड़कर जोर से खींचा, जिससे वह गिर गई और बेहोश हो गई। महिला के मौत के कारणों को छिपाया जब उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तब विकेश धनेश्वरी को जिंदल अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। विकेश ने महिला की मौत का असली कारण छिपाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने आरोपी विकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि आपसी झगड़े को हिंसा में बदलना बहुत गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कदम उठाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी झगड़े या विवाद में कानून का सहारा लें और हिंसा से दूर रहें। इस मामले में हत्या का खुलासा होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। …………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बॉयफ्रेंड संग मिलकर हेड-कॉन्स्टेबल पति को मार-डाला:धारदार हथियार से हत्या कर शव रेत में गाड़ा; प्रेमी ने मिलने के बहाने बलरामपुर बुलाया था छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 2 बच्चों की मां ने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी। दोनों ने छिपकर शादी भी कर ली थी। इस वजह से पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

हेनरिक क्लासन ने SRH को दिए 10 में 6 नंबर:बोले- अहम मौकों पर चूक पड़ रही भारी; खुद टीम के टॉप स्कोरर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *