10g सोना ₹1,983 महंगा होकर ₹1.17 लाख पार:भारत के 1687 लोगों की नेटवर्थ ₹167 लाख करोड़; RCB के बिकने की अटकलें

कल की बड़ी खबर मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी से जुड़ी रही। हुरुन इंडिया की भारत के सबसे अमीर हस्तियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी फैमिली टॉप पर है। उनकी नेटवर्थ 9.55 लाख करोड़ रुपए है। गौतम अडाणी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, 2025 की IPL चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) करीब 17 हजार करोड़ रुपए में बिक सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैक्सीन मैन्युफैक्चरर कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के CEO आदर पूनावाला इस फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए बोली लगा रहे हैं। उनकी X पोस्ट ने इन अटकलों को बढ़ाया है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. दावा- RCB ₹17 हजार करोड़ में बिक सकती है:अदार पूनावाला बोली लगा रहे; अगर बिकी तो IPL इतिहास का सबसे बड़ा सौदा होगा 2025 की IPL चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) करीब 17 हजार करोड़ रुपए में बिक सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैक्सीन मैन्युफैक्चरर कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के CEO आदर पूनावाला इस फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए बोली लगा रहे हैं। उनकी X पोस्ट ने इन अटकलों को बढ़ाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2.भारत के 1687 लोगों की नेटवर्थ ₹167 लाख करोड़:ये देश की GDP का आधा; ₹9.55 लाख करोड़ के साथ अंबानी परिवार सबसे अमीर हुरुन इंडिया की भारत के सबसे अमीर हस्तियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी फैमिली टॉप पर है। उनकी नेटवर्थ 9.55 लाख करोड़ रुपए है। गौतम अडाणी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर है।1 अक्टूबर को M3M हुरुन रिच लिस्ट 2025 जारी की गई है। इस बार लिस्ट में 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया। सभी अमीरों की कुल नेटवर्थ 167 लाख करोड़ रुपए है, जो भारत की GDP का लगभग आधा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. लोन सस्ते नहीं होंगे, क्योंकि महंगाई घटी:RBI ने रेपो रेट 5.5% पर बरकरार रखा; GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% किया भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। इससे पहले अगस्त में हुई मीटिंग में भी इसमें बदलाव नहीं हुआ था। देश की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% किया। यह फैसला मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चली मीटिंग में लिया गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज यानी 1 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4.सोना-चांदी के दाम ऑलटाइम हाई पर:10g सोना ₹1,983 महंगा होकर ₹1.17 लाख पार, इस साल दाम ₹41,000 बढ़े; चांदी ₹1.45 लाख प्रति किलो सोने-चांदी के दाम आज यानी 1 अक्टूबर को एक बार फिर ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,983 रुपए बढ़कर 1,17,332 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले ये 1,15,349 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत भी 2,686 रुपए महंगी होकर 1,45,120 पर पहुंच गई। कल ये 1,42,434 रुपए पर थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. RBI ने कहा- UPI फ्री रहेगा, कोई चार्ज नहीं लगेगा:IPO लोन लिमिट बढ़ाकर ₹25 लाख की, शेयर्स के बदले अब ₹1 करोड़ तक लोन मिल सकेगा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बुधवार (1 अक्टूबर) को कई बड़े फैसले लिए, जिनसे कंपनियों और आम लोगों के लिए बैंक लोन लेना आसान और सस्ता हो जाएगा। साथ ही UPI चार्ज को लेकर लोगों की चिंता को भी दूर किया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग बाद सभी फैसलों की घोषणा की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन हैं यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

More From Author

RSS प्रमुख भागवत ने हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी:शस्त्र पूजन भी किया, RSS का शताब्दी विजयादशमी उत्सव आज, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद चीफ गेस्ट

ताइवान पर हमला कैसे करेगा चीन, रूस सिखा रहा:800 पेज की रिपोर्ट लीक, 2027 तक अटैक का प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *