₹1 लाख के पार निकली चांदी:₹2,699 बढ़कर ₹1,00,460 किलो पर पहुंची, सोना भी ₹187 महंगा होकर ₹96,867 हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 3 जून को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹187 बढ़कर ₹96,867 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹96,680 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं चांदी का भाव ₹2,699 बढ़कर ₹1,00,460 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव ₹97,761 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में सोने की कीमत इस साल अब तक 20,705 रुपए महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,705 रुपए बढ़कर 96,867 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 14,443 रुपए बढ़कर 1,00,460 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल 1 लाख 3 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:SSC ने 2,402 पदों पर भर्ती निकाली; C-DAC में 848 वैकेंसी; अग्निवीरों को 20% आरक्षण देगी UP गवर्नमेंट

नीदरलैंड में 11 महीने में गिर गई सरकार:मुसलमान विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने गठबंधन छोड़ा, कहा- सरकार अप्रवासियों को निकालने में नाकाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *