हॉन्गकॉन्ग में आग से 44 की मौत; 20 PHOTOS:279 घायल; 35 मंजिल वाली 8 बिल्डिंग में बांस के मचान से आग फैली

हॉन्गकॉन्ग में ताई पो नाम के इलाके में बुधवार को एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में आग लग गई । इस हादसे में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 279 घायल हैं। ये कॉम्प्लेक्स कुल आठ इमारतों का था, जिनमें हर इमारत 35 मंजिलों की थी। इसमें करीब दो हजार अपार्टमेंट थे। वांग फुक कोर्ट के ये टावर बांस की मचान से ढंके हुए थे। आग की शुरुआत इमारतों के बाहर लगी इन्हीं मचानों से हुई, जिस पर मरम्मत का काम चल रहा था। तेज हवा और जलते हुए मलबे की वजह से लपटें एक इमारत से दूसरी इमारत तक फैलती चली गईं। 20 तस्वीरें में देखिए कॉम्प्लेक्स में लगी आग… —————– यह खबर भी पढ़ें… हॉन्गकॉन्ग में 35 मंजिल वाली 8 इमारतों में आग:36 की मौत, 257 लापता; बांस का मचान होने से आग तेजी से फैली हॉन्गकॉन्ग के उत्तरी ताई पो जिले में बुधवार को एक 35 मंजिला रिहायशी कॉम्प्लेक्स की इमारतों में आग लग गई। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 15 लोग घायल हैं। इसके अलावा 257 लोग लापता हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

चांदी एक दिन में ₹2,705 बढ़ी:153 दिन बाद बाजार 1000 अंक से ज्यादा चढ़ा; एपल फिर दुनिया का नंबर-1 स्मार्टफोन ब्रांड बन सकता है

जमीन दरें 5-9 गुना बढ़ीं…10 लाख की जमीन 70 लाख:किसान परेशान, व्यापारी विरोध में, रजिस्ट्री बायकॉट की चेतावनी; जानिए आप पर क्या असर होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *