हॉकी एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में गुरुवार को भारत और मलेशिया के बीच मैच खेला जा रहा है। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बारिश के कारण मैच 15 मिनट देरी से शुरू हुआ। फिलहाल दूसरे क्वार्टर का खेल जारी है। स्कोर 1-1 से बराबरी पर है। दूसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत से मनप्रीत सिंह ने गोल दागा और स्कोर बराबर कर दिया। मलेशिया से शफीक हसन ने पहले क्वार्टर में गोल दागा था। पूल-ए में तीनों मैच जीतने के बाद टीम इंडिया का सुपर-4 में कोरिया के खिलाफ पहला मैच ड्रॉ हो गया। इस कारण अब नॉकआउट राउंड में जगह पक्की करने के लिए भारत को आज का मैच जीतना ही होगा। सुपर-4 के पॉइंट्स टेबल में मलेशिया पहले और चीन दूसरे नंबर पर है। 1-1 पॉइंट लेकर भारत तीसरे और कोरिया चौथे नंबर पर है। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच सकती है।
