हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में आज भारत के सामने चीन होगा। शनिवार को मैच शाम 7:30 बजे से बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। भारत इस समय पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। फाइनल में पहुंचने के लिए चीन का ड्रॉ या जीत की जरूरत है। वहीं भारत हारकर भी फाइनल में पहुंच सकता है, बस टीम को गोल डिफरेंस 5 से कम रखना होगा। दूसरी ओर मलेशिया की टीम कोरिया से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। चीन अगर भारत से हार गई तो कोरिया फाइनल में पहुंच जाएगी। 4 सितंबर को भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया था। इससे पहले टीम ने कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच जीते थे। टूर्नामेंट में भारत ही इकलौती अजेय टीम है, बाकी सभी टीमों ने कम से कम 1 मैच तो जरूर गंवाया है। एशिया कप 2025 में दोनों टीम का स्क्वॉड भारत- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा, सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, अमित रोहिदास और जुगराज सिंह, राजिंदर सिंह, राजकुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक नैन और सुखजीत सिंह। चीन- चेन चोंगकोंग (कप्तान), ओ शू, चेन किजुन, गाओ जीशेंग, चेन चेंगफू, मेंग युआनफेंग, ली पेंगफेइ, लू युआंलिन, मेंग दिलहाओ, शू जीबिन, दू शिहाओ, झांग शियाओजिया, ओ शुझू, मेंग नान, लिन चांगलियांग, गुओ शियाओलोंग, वांग वेइहाओ, वांग केइयू, ओ यांग, चेन बेनहाइ।
