हॉकी एशिया कप में भारत Vs कजाकिस्तान:मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा; सुपर-4 में इंडिया की पहले से ही जगह पक्की

हॉकी एशिया कप में सोमवार को भारत और कजाकिस्तान आमने-सामने होंगे। मैच शाम 7:30 बजे से बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। भारत ने रविवार को जापान को हराकर टूर्नामेंट के सुपर-4 में जगह बना ली है। टीम ने पहले मैच में चीन को हराया था। भारत पूल-ए में हैं। यह टीम का आखिरी पूल मैच होगा। कजाकिस्तान की टीम सिर्फ दूसरी बार एशिया कप में हिस्सा ले रही है। टीम ने अभी तक दो मुकाबलों में जापान और चीन के खिलाफ 20 खोल खाए हैं। वहीं टीम की तरफ से सिर्फ एक गोल लगा है। टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है। भारत के पास गोल की बरसात करने का मौका
भारतीय टीम के पास भी जापान और चीन की तरह गोल की बरसात करने का मौका है। सुपर-4 से पहले भारतीय टीम के लिए यह प्रैक्टिस मैच की तरह होगा। 2018 एशियन गेम्स में आखिरी बार भारत और कजाकिस्तान का सामना हुआ था। भारतीय टीम ने उस मैच को 21-0 से अपने नाम किया था। टीम इंडिया एशिया कप के इस मुकाबले में कुछ इसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेगी। वहीं कजाकिस्तान की पूरी कोशिश कम से कम गोल खाने की होगी। भारत एशिया कप हॉकी के सुपर-4 में
भारतीय टीम एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर-4 में प्रवेश कर गई है। भारत ने रविवार को जापान को 3-2 से हराया। इस जीत से भारतीय टीम पूल ए में टॉप पर पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर… भारत ने चीन को हराया
हॉकी एशिया कप 2025 में मेजबान भारत ने अपना पहला मैच जीत लिया है। बिहार के राजगीर में खेले गए पूल-ए के मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से हराया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

महिला वर्ल्ड कप की कुल प्राइज-मनी अब पुरुषों से ज्यादा:₹83 करोड़ के मुकाबले महिलाओं को ₹122 करोड़ रुपए मिलेंगे

नौकरी में रहने के लिए टीचरों को TET क्वालिफाई जरूरी:सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- ऐसा न करने पर इस्तीफा दें या रिटायरमेंट लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *