एशिया कप हॉकी का 8वां मैच भारत और जापान के बीच राजगीर में खेला जा रहा है। पहले क्वार्टर का खेल जारी है। फिलहाल, भारतीय टीम 2-0 से आगे है। भारतीय टीम ने अटैकिंग शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 5वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। जबकि तीसरे मिनट में मंदीप सिंह ने फील्ड गोल किया। पिछले मुकाबले में कजाकिस्तान को 13-1 से हराने वाली चीन पूल ए के टॉप पर है। जापान दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। इस पूल से टॉप-2 टीमें अगले दौर में प्रवेश करेंगी। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में चीन पर 4-3 की जीत दर्ज की थी। जापान ने कजाकिस्तान को 7-0 से हराया था।
