हैदराबाद की जीत ने लखनऊ के सपने तोड़े:प्लेऑफ की रेस में अब सिर्फ दिल्ली-मुंबई बचे, यशस्वी बन सकते हैं टॉप स्कोरर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में लीग स्टेज के 61 मैच खत्म हो चुके हैं। सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद की जीत ने लखनऊ सुपरजायंट्स को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। GT, RCB और PBKS ने अंतिम-4 में जगह बना ली है, चौथे स्थान के लिए मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स में भिड़ंत है। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… SRH की हार ने LSG को बाहर किया सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सुपरजायंट्स ने 205 रन बनाए। हैदराबाद ने 18.2 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। RR और CSK में आखिरी पोजिशन की जंग IPL में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली में मैच खेला जाएगा। दोनों ही प्लेऑफ स्टेज से बाहर हैं। राजस्थान 9वें और चेन्नई 10वें नंबर पर है। दोनों के 6-6 पॉइंट्स हैं, ऐसे में आज का मैच हारने वाली 10वें नंबर पर रहेगी। वहीं जीतने वाली टीम के पास 9वें नंबर पर रहकर लीग स्टेज खत्म करने का मौका रहेगा। आज राजस्थान के सभी मैच खत्म हो जाएंगे, वहीं चेन्नई का 1 मैच गुजरात से बाकी रहेगा। जायसवाल बन सकते हैं टॉप स्कोरर गुजरात के साई सुदर्शन ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में टॉप पर पहुंच गए, उनके नाम 617 रन हैं। शुभमन उनके बाद दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। राजस्थान के यशस्वी जायसवाल 523 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। वे आज 95 रन बनाकर नंबर-1 पर पहुंच सकते हैं। नूर बन सकते हैं टॉप विकेट टेकर गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा टूर्नामेंट में 21 विकेट लेकर टॉप गेंदबाज बने हुए हैं। उनके बाद CSK के नूर अहमद ने 20 और RCB के जोश हेजलवुड ने 18 विकेट लिए हैं। नूर आज 2 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल कर सकते हैं। पूरन टॉप सिक्स हिटर लखनऊ के निकोलस पूरन ने सोमवार को 1 छक्का लगाया। इसी के साथ उन्होंने टॉप सिक्स हिटर के रिकॉर्ड में अपनी पोजिशन मजबूत कर ली। उनके नाम 12 मैच में 35 छक्के हो गए। ______________________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL मैच प्री-व्यू CSK Vs RR:दोनों टीमें दिल्ली में पहली बार आमने-सामने होंगी; चेन्नई-राजस्थान टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। इस सीजन RR और CSK दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 30 मार्च को गुवाहाटी स्टेडियम में राजस्थान ने 6 रन से जीत दर्ज की थी। पूरी खबर IPL मैच मोमेंट्स अभिषेक-दिग्वेश के बीच मैदान पर हुई तीखी नोकझोंक:मार्श को मिले 4 जीवनदान, मलिंगा ने पंत का एक हाथ से डाइविंग कैच लपका IPL के 61वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया। सोमवार को रोचक मोमेंट्स और रिकार्ड्स देखने को मिले। छठे ओवर में मिचेल मार्श का छक्का स्टेडियम में मौजूद कार पर जा लगा। दिग्वेश राठी के नोट बुक सेलिब्रेशन के बाद अभिषेक शर्मा के साथ उनकी बहस हुई। ईशान मलिंगा ने ऋषभ पंत का एक हाथ से कैच लपका। मिचेल मार्श को 4 जीवनदान मिले। पूरी खबर

More From Author

सेना बोली-आकाशतीर, L-70 ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन-मिसाइल मार गिराई:लंबी दूरी से टार्गेट सेट कर लेते हैं, 100% सक्सेस रेट; आर्मी चीफ लौंगेवाला पोस्ट पहुंचे

सरकार ने बांग्लादेशी सामानों पर नए प्रतिबंध लगाए:आकाशतीर बनाने वाली कंपनी BEL का मुनाफा 18% बढ़ा, 8% से कम ब्याज पर मिल रहा होम लोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *