हैती में गैंग हमले में 70 लोगों की मौत:इसमें 10 महिलाएं, 3 बच्चे शामिल, 3 हजार लोग जान बचाकर घर से भागे

कैरेबियाई देश हैती के मध्य इलाके में एक गैंग हमले में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 10 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं। 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिसमें 16 लोगों की हालत गंभीर है। यह हमला गुरुवार सुबह 3 बजे पोंट-सॉन्डे नाम के शहर में हुआ, जो राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस से लगभग 60 मील दूर है। 3,000 लोगों ने जान बचाने के लिए घर छोड़ दिया। यूनाइटेड नेशंस के मुताबिक, हमला ग्रैन ग्रिफ गैंग ने किया। उनकी पुलिस से भी गोलीबारी हुई, जिसमें गैंग के दो सदस्य घायल हो गए। ग्रैन ग्रिफ ने 45 से ज्यादा घरों और 34 गाड़ियों में आग लगा दी, जिससे लोग अपना घर छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए। दरअसल, देश में लगभग 150 गैंग्स हैं, जो राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस पर कब्जे के लिए एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। सड़कों पर खून-खराबा आम बात हो चुकी है। हैती के प्रधानमंत्री गैरी कोनीले ने सोशल मीडिया पर इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा;- निर्दोष महिलाओं, पुरुषों और बच्चों पर किया गया यह अपराध न केवल पीड़ितों पर हमला है, बल्कि पूरे हैती पर हमला है। सरकार बोली- हालात बेहद खराब हैं
हैती के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा हालात बेहद खराब हैं, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य जरूरी मदद मिलना मुश्किल हो गया है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के संसाधनों का इस्तेमाल करके राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इलाके तक सीधा पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है। सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सहायता की अपील की
हैती की स्थिति को लेकर कई देशों ने सुरक्षा बलों के साथ आर्थिक सहायता का वादा किया है। लेकिन अब तक केवल 400 के आसपास सैनिक पहुंचे हैं, जिनमें से ज्यादातर केन्या से आए हैं। हैती के प्रधानमंत्री ने पिछले महीने कहा था कि अगर संयुक्त राष्ट्र ने जल्द ही अपने वादों को पूरा नहीं किया, तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है। फरवरी मेंजेल से 4 हजार कैदी भागे, फिर इमरजेंसी लगी
इसी साल मार्च में हैती की सरकार ने देश में 72 घंटे के लिए इमरजेंसी लगाई थी। दरअसल, 29 फरवरी को देश में मौजूद क्रिमिनल गैंग के लोगों ने कई सरकारी संस्थानों में हमले कर दिए थे। उन्होंने जेल पर हमला किया था, जिसके बाद 4 हजार कैदी फरार हो गए। हथिरबंद लोगों ने देश के कई हिस्सों में आगजनी की। हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। ये खबर भी पढ़ें … इजराइली हमले के डर से हिजबुल्लाह चीफ सीक्रेट जगह दफन, ईरान में सुप्रीम लीडर खामेनेई बोले- इजराइल का खात्मा करके रहेंगे इजराइली हमले में 27 सितंबर को मारे गए हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मौत के 7 दिन बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक इजराइली हमले के डर से नसरल्लाह को सीक्रेट जगह पर दफनाया गया है। पहले उसकी मौत के शोक में बड़ा जनाजा निकाले जाने की खबरें थीं। पूरी खबर पढ़ें …

More From Author

नमाज के लिए मस्जिद नहीं जा सकी बांग्लादेश टीम:ग्वालियर में होटल में की इबादत; सुरक्षा कारणों से रद्द किया कार्यक्रम

देश का विदेशी-मुद्रा-भंडार पहली बार 700 बिलियन डॉलर पार:भारत यह मुकाम हासिल करने वाला चौथा देश बना, एक हफ्ते में सबसे ज्यादा 12.58 बिलियन डॉलर बढ़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *