हिमाचल समेत 3 राज्यों में बर्फबारी, 11 में कोहरा:दिल्ली में 19 ट्रेनें लेट, अयोध्या में स्कूल बंद, MP के शहडोल में पारा 3.4º पहुंचा

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फीली हवाओं के कारण हिमाचल के तीन शहरों में तापमान माइनस में पहुंच गया। सबसे कम तापमान ताबो में माइनस 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां अगले 4 दिनों तक बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा देश के 11 राज्यों में सोमवार सुबह घना कोहरा भी देखने को मिला। मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के अलावा नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में विजिबिलिटी घटी। दिल्ली में धुंध के कारण 19 ट्रेनें लेट हुईं। बर्फीली हवाओं के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। इटावा में पारा 5 डिग्री तक पहुंचा। अयोध्या में ठंड के कारण 5वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए। वहीं, 6ठवीं से 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। पंजाब में भी शीतलहर के चलते सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। अमृतसर में सोमवार सुबह पारा 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि यहां अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट हो सकती है। उधर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट नहीं है, लेकिन तापमान में गिरावट का दौर जारी है। MP के शहडोल में पारा 3.4 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, राजस्थान के भी 12 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। देशभर से मौसम की तस्वीरें… डोडा में बर्फबारी, श्रीनगर में पारा 4.1 डिग्री
जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार को बर्फबारी के बाद पूरा इलाका व्हाइट वंडर में बदल गया। श्रीनगर तापमान 4.1°C दर्ज किया गया। वहीं, गुलमर्ग का तापमान -1.6°C, पहलगाम का 0.6°C, जम्मू शहर का 16.6°C और कटरा का 14.6°C तापमान दर्ज किया गया। हिमालय के पश्चिमी इलाकों में 5 दिन तक बारिश के आसार
IMD की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि हिमालय के पश्चिमी इलाकों में 21 जनवरी से बारिश बढ़ने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक बारिश जारी रहने के आसार हैं। 21 जनवरी से इसमें बढ़ोतरी होगी और 22-23 जनवरी के आसपास यह अपने चरम पर होगी। मैदानी इलाकों में 22 जनवरी से बारिश शुरू होने और 23 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। कुछ जगहों पर आंधी-तूफान भी आ सकता है। कोहरे की स्थिति में भी काफी कमी आएगी। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… 21 जनवरी: 6 राज्यों में बारिश, हिमाचल में बर्फबारी 22 जनवरी: 3 राज्यों में बिजली, 5 राज्यों में बारिश का अनुमान राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: इस सप्ताह शीतलहर से राहत, ग्वालियर, चंबल-रीवा में अगले 3 दिन कोहरा; कल से पारा बढेगा मध्यप्रदेश में इस सप्ताह शीतलहर नहीं चलेगी। अगले 3 दिन प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट जारी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर सहित 10 जिलों में बदलेगा मौसम, दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा राजस्थान में फिर से मौसम बदलेगा। बादल छाएंगे और बारिश होगी। इसकी शुरुआत 22 जनवरी से होगी। एक हल्के प्रभाव के वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण ऐसा होगा। जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के करीब 10 जिलों में इसका प्रभाव रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…. पंजाब: 2 दिन तक बारिश, ओलावृष्टि होगी, अमृतसर सबसे ठंडा शहर, 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना पंजाब में आज सोमवार को कोहरे और शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश के आसार बन रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप खिलने से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 2 दिन बारिश होगी, ओले गिरेंगे, तेज हवाएं चलेंगी, तापमान 5-10 डिग्री के बीच रहेगा हरियाणा में इन दिनों कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है, लेकिन इस बार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने से तापमान जमाव बिंदु की ओर नहीं गया। जनवरी की बात करें तो इस बार 5 से 6 दिन के अंतराल में 3 पश्चिमी विक्षोभ (WD) आ चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 40 जिलों में बर्फीली हवाएं चल रहीं, जनवरी में पहली बार कोहरे का अलर्ट नहीं; इटावा सबसे ठंडा उत्तर प्रदेश में मौसम का उलटफेर जारी है। जनवरी में पहली बार आज कोहरे का अलर्ट नहीं है, लेकिन 40 जिलों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। कई शहरों में हवा की स्पीड 30 किमी है। इससे गलन बरकरार है। रविवार को इटावा सबसे ठंडा जिला रहा। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

बर्खास्त B.Ed टीचर्स को रायपुर पुलिस ने सड़कों पर घसीटा,VIDEO:रोते हुए शिक्षक बोलीं- पुलिस ने हमारे कपड़े फाड़े, गलत तरीके से टच किया

कोलकाता रेप-मर्डर केस-संजय की सजा पर फैसला थोड़ी देर में:2 दिन पहले सेशन कोर्ट ने दोषी ठहराया, उम्रकैद या फांसी हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *