हिमाचल में 46 जगह बादल फटा, 424 की मौत:शिमला में स्कूल के ठीक नीचे लैंडस्लाइड; नेपाल की बारिश से दरभंगा के गांवों में बाढ़

लौटता मानसून उत्तर भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, झारखंड में बारिश करवा रहा है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के 33 और बिहार के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कासगंज के 24 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार की कमला बलान नदी उफान पर है। इससे दरभंगा में घनश्यामपुर के 8 गांव बाढ़ से घिरे हैं। धर्मशाला के धौलाधार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इससे मैक्लॉडगंज और आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल में अब तक 46 जगह बादल फटा, 98 बार बाढ़ आई और 146 जगह लैंडस्लाइड हुआ है। देशभर से बारिश-बाढ़ की फोटो… मैप से जानें राज्यों में बारिश का हाल… देशभर के मौसम से जुडे़ अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

आईफोन-17 की बिक्री शुरू, मुंबई BKC स्टोर में झगड़े लोग:EPFO पासबुक-क्लेम की सुविधा अब एक ही पोर्टल पर, वोडाफोन आइडिया का शेयर 12% चढ़ा

देश के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का उद‌्घाटन आज:छत समुद्र की लहरों की तरह; एक साथ 5 क्रूज पार्क होंगे, हर साल 10 लाख टूरिस्ट आएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *