हिमाचल में बर्फबारी से पारा माइनस 14º तक पहुंचा:कोहरे के कारण अमृतसर एयरपोर्ट बंद; MP में विजिबिलिटी 100 मीटर

देश के उत्तरी राज्यों में तेज सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश मे बर्फबारी के बाद से प्रदेश के 5 क्षेत्रों का पारा माइनस में पहुंच गया है। ताबो का न्यूनतम तापमान -14.7 डिग्री, समदो का -9.3 डिग्री, कुकुमसैरी -6.9 डिग्री, कल्पा का -2 और मनाली का 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तरी राज्यों में सर्दी के अलावा घने कोहरा भी देखने को मिल रहा है। पंजाब-हरियाणा के कई जिलों में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई। वहीं, अमृतसर में विजिबिलिटी 0 मीटर दर्ज की गई। गुरुवार रात 10 बजे के बाद से अमृतसर एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। यहां कोई भी फ्लाइट लैंड नहीं हुई। उधर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत मध्यप्रदेश के करीब 40 जिलों में कोहरा देखने को मिला। कुछ जगहों पर 100 मीटर तक देखना भी मुश्किल हो रहा था। उत्तर प्रदेश के भी 20 शहरों में कोहरा देखने को मिला। यहां विजिबिलिटी 10 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली में कई ट्रेनें भी कम विजिबिलिटी के कारण लेट हुईं। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते कश्मीर में बर्फबारी जारी रहेगी
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बारामूला और अनंतनाग के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भारी बर्फबारी हुई। जबकि श्रीनगर और गांदरबल के मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और जोजिला में भी ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ इलाकों में शुक्रवार को भी बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में 4 से 6 जनवरी के बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ सकता है। इससे चलते बर्फबारी जारी रह सकती है। दिल्ली में पांचवें दिन तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान
दिल्ली में शुक्रवार को लगातार पांचवे दिन तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1°C कम 16.2°C दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.6°C रहा। इसी तरह शुक्रवार का तापमान भी 17°C और 8°C रहने का अनुमान है। आगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… 4 जनवरी: पूर्वोत्तर में कोहरे का अलर्ट, 4 राज्यों में बारिश के आसार 5 जनवरी: 3 राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट, नॉर्थईस्ट में कोहरे का अलर्ट राज्यों में मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश : भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में कोहरा, ग्वालियर में 100 मीटर रही विजिबिलिटी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत मध्यप्रदेश के करीब 40 जिलों में शुक्रवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। ग्वालियर में यह इतना घना था कि विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास रही। भोपाल में ओस के चलते शहरभर की सड़कें भीगी नजर आईं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: कई जिलों का मौसम अचानक बदला, 6 डिग्री का अंतर, बादल छाए, कड़ाके की सर्दी से राहत राजस्थान में अचानक बदले मौसम ने लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत दी है। गुरुवार को कई शहरों का दिन का तापमान 5-6 डिग्री तक बढ़ गया। जालोर में गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री ज्यादा 30 डिग्री सेल्सियस करीब दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: आज बारिश के आसार, अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो, रात 10 बजे से एयरपोर्ट पर लैंडिंग बंद पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी कोहरे का कहर जारी है। अमृतसर में रात 10 बजे से विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई है। हालात ये हैं कि रात 10 बजे से अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोई भी फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: कई जिलों में घना कोहरा, विजिबिलिटी 5 से 10 मीटर, पानीपत समेत 10 शहर मनाली से ठंडे हरियाणा में तीसरे दिन लगातार घना कोहरा छाया हुआ है। हिसार, पानीपत, झज्जर, सोनीपत, जींद, पलवल और महेंद्रगढ़ समेत कई शहर कोहरे की चपेट में हैं। विजिबिलिटी 5 से 10 मीटर है। बारिश की बूंदों की तरह कोहरा टपक रहा है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: सीजन में पहली बार कोल्ड-डे, पारा 4.6°C, 20 शहरों में कोहरा, विजिबिलिटी सिर्फ 10 मीटर यूपी में सर्दी का सितम जारी है। शरीर कंपाने वाली ठंड से लोग बेहाल हैं। गलन से पहाड़ों जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। सीजन में पहली बार कोल्ड-डे का अलर्ट है। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से गिरकर 5 डिग्री पर पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 7 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 6 जनवरी को बर्फबारी होगी, स्नोफॉल से पहले तापमान में उछाल हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के पूर्वानुमान से पहले तापमान में उछाल आया है। प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा हो गया है। केलांग के तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 7.6 डिग्री का उछाल आया है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

चीन में कोरोना जैसा नया वायरस फैला:छोटे बच्चों पर ज्यादा असर, दावा- देश में इमरजेंसी घोषित; 2019 में वुहान से कोविड फैला था

सेंसेक्स में 450 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 100 अंक गिरा, बैंकिंग और IT सेक्टर लुढ़के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *