हिमाचल में तापमान माइनस 12º पहुंचा:हरियाणा में ठंड से 2 की मौत, गाजियाबाद में स्कूल बंद, यूपी-राजस्थान में ओले का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर भारत के राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मंगलवार को 17 राज्यों में कोहरा और 9 राज्यों में बारिश होने का अनुमान भी जताया है। हिमाचल में बर्फबारी के कारण कुकुमसेरी का इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान -12.3°C दर्ज किया गया जबकि ताबो में -10.9°C तापमान रहा। हरियाणा में भी सर्दी के कारण 2 लोगों की मौत हुई। पंजाब के अमृतसर में तापमान 1.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यूपी में सुबह से 43 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। सहारनपुर में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। ठंड के चलते गाजियाबाद में 8वीं क्लास तक के बच्चों की 18 जनवरी तक छुट्‌टी कर दी गई है। कुछ जिलों में आज ओले गिरने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान के भी 15 जिलों में आज ओले गिर सकते हैं। जोधपुर में सभी स्टूडेंट्स के लिए 14-15 जनवरी और सवाई माधोपुर के स्कूलों में 8वीं तक के बच्चों के लिए 16 जनवरी तक छुट्टी की गई है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… कश्मीर घाटी में कई दिनों बाद धूप, श्रीनगर में तापमान -5.1 डिग्री कश्मीर घाटी में शीतलहर का दौर जारी है। हालांकि, कई दिनों बाद सोमवार सुबह श्रीनगर में धूप निकली। इससे पहले रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 3.1°C की गिरावट के साथ -5.1°C पहुंच गया। पहलगाम का तापमान सबसे कम -8.4°C दर्ज किया गया। महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च इसके अलावा मौसम विभाग ने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च किया है। यह प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, आगरा, कानपुर और वाराणसी सहित पड़ोसी शहरों के लिए प्रति घंटा, तीन घंटे और साप्ताहिक पूर्वानुमान देता है। अगले 3 दिन मौसम का अनुमान… 15 जनवरी: 3 राज्यों में बारिश, 7 में कोहरा 16 जनवरी: 5 राज्यों में बारिश, नॉर्थ ईस्ट में घना कोहरा 17 जनवरी: पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में बारिश राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: कल से मावठा गिरेगा, भोपाल-इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन संभाग में बदलेगा मौसम मकर संक्रांति पर मध्यप्रदेश में कोहरे का असर है। भोपाल, ग्वालियर समेत 20 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया हुआ है। वहीं, 15 जनवरी को मावठा गिरेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन संभाग में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर सहित 15 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, शीतलहर से स्कूलों में 16 जनवरी तक छुट्‌टी शीतलहर को देखते हुए जोधपुर में सभी स्टूडेंट्स के लिए 14 और 15 जनवरी और सवाई माधोपुर के स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों के लिए 13 से 16 जनवरी तक छुट्टी की गई है। उधर, 15 जनवरी से हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 11 जिलों में घनी धुंध, अगले 2 दिन बारिश के साथ ओले गिरेंगे, 50 मीटर विजिबिलिटी हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में तापमान गिरने लगा है। प्रदेश के 10 जिलों में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हिसार, रोहतक, गुरुग्राम, मेवात और पलवल शामिल है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 5 जिलों में आज कोहरे का अलर्ट, जनवरी में नॉर्मल से 81% कम बारिश-बर्फबारी हिमाचल प्रदेश में दिसंबर के आखिरी दो सप्ताह में अच्छी बारिश और बर्फबारी हुई है। मगर जनवरी में नाममात्र बादल बरसे है। 1 से 13 जनवरी के बीच मात्र 4.8 mm बारिश-बर्फबारी हुई। जबकि इस अवधि में औसत 25.5 मिलीमीटर बादल बरसते है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: कई जिलों में धुंध का ऑरेंज अलर्ट, 15-16 को बारिश की संभावना, अमृतसर रहा सबसे ठंडा पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध को लेकर आज मंगलवार भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते दो दिन खिली धूप के बाद तापमान में 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी दिखने काे मिली। जिसके बाद पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान सामान्य के करीब पहुंच चुका है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 43 जिलों में घना कोहरा, सहारनपुर में विजिबिलिटी जीरो, 19 जनवरी तक बारिश का अलर्ट यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। 19 जनवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सुबह से 43 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। सहारनपुर में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए चल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: मकर संक्रांति पर ठंड से मिलेगी राहत, 11 जिलों में कोहरे का अलर्ट, दिन में धूप रहेगी बिहार में मकर संक्रांति पर लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। 14 और 15 जनवरी को कड़ाके की ठंड या शीतलहर जैसी स्थिति की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं, न्यूनतम ताममान सामान्य रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की पहली-लिस्ट:बस्तर-ग्रामीण में प्रेमशंकर,मुंगेली में घनश्याम और रायगढ़ ग्रामीण में नागेन्द्र को कमान, रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर समेत 30 जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे

सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की तेजी:76,747 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 150 अंक चढ़ा; सरकारी बैंकों के शेयर में 2.08% की​​​​​​​ तेजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *