हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटा, 2 की मौत:राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात, सड़कों पर नाव चल रहीं; MP समेत 5 राज्यों में तेज बारिश

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार देर रात बादल फटा है। अब तक 2 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य लापता है। 15 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। चंडीगढ़-मनाली और मंडी-जोगेंद्रनगर फोरलेन बंद हो गया है। राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, पाली और सिरोही में घरों तक में पानी घुस गया है। टोंक-चित्तौड़गढ़ में बारिश से हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। भीलवाड़ा के बिजौलिया इलाके में सड़कों नाव चल रही हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को SDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है। आज राज्य के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। चेतावनी के चलते 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी है। देशभर में बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के 14 जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देशभर में बाढ़ और बारिश की तस्वीरें… 28 जुलाई को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए… मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

कब्र से निकाली गई लाश…चर्च में तोड़फोड़ VIDEO:भाई बोला- हत्या कर दफनाया, 3 साल पहले ईसाई धर्म अपनाया था, अब मौत पर बवाल

सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 80,800 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 24,650 पर आया; NSE के ऑटो, मेटल और रियल्टी इंडेक्स फिसले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *