हिमाचल के मंडी में लैंडस्लाइड, फ्लाइओवर पर दरारें आईं:यूपी में नदियां उफान पर, 360 मकान ढहे; 2 दिन में 16 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में 2 दिन से जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार को मंडी के दवाड़ा में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन के फ्लाइओवर को पर लैंडस्लाइड से दरारें आ गई है। प्रदेश में मंडी-मनाली, चंडीगढ़-शिमला फोरलेन समेत कांगड़ा 533 सड़कें बंद हो गई है। यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज, वाराणसी समेत 24 जिलों के 1,245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश के चलते अब तक 360 मकान ढह चुके हैं। पिछले 2 दिन में बाढ़ और बारिश से जुड़े हादसों में 16 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को फर्रुखाबाद के पंखियन गांव में गंगा नदी में एक मकान 10 सेकेंड में समा गया। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी उफान पर है। अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर डेंजर लेवल से 2 सेमी ऊपर पहुंच गया है। 48 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इधर, बिहार में गंगा और सोन नदी उफान पर है। राज्य के कई गांव जलमग्न हैं। पटना में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। पटना सिटी में भद्रघाट और महावीर घाट में सर्विस लेन पर गंगा का पानी 2 फीट तक आ गया है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें… बिहार-झारखंड समेत 12 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने गुरुवार को बिहार-झारखंड समेत 12 राज्यों में बारिश का ऑरेंज और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 11 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। किसी भी राज्य में रेड अलर्ट नहीं है। ​​राज्यों में शनिवार को बारिश का डेटा

More From Author

धराली त्रासदी-150 लोग दबे होने की आशंका:अब तक 5 शव मिले, रेस्क्यू ऑपरेशन सेना के हवाले; दावा- ग्लेशियर पिघलने से तबाही

अमेरिका में 100 साल में सबसे ज्यादा टैरिफ:हर अमेरिकी को सालाना ₹2 लाख का नुकसान; दुनिया पर मंदी का खतरा बढ़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *