हिमाचल के किन्नौर में बादल फटा, शिमला में लैंडस्लाइड:उत्तराखंड के चमोली में 14 लापता; मध्य प्रदेश में सामान्य से 187.96mm ज्यादा बारिश

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के थाच गांव में गुरुवार देर रात बादल फटा। बाढ़ में दो गाड़ियां बह गईं। लोग रात में ही घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। वहीं, शिमला के एडवर्ड स्कूल के पास भी रात में लैंडस्लाइड हुई। शिमला की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सर्कुलर रोड बंद है। एडवर्ड स्कूल की आज-कल की छुट्टी की गई है। कुमारसैन की करेवथी में भी तीन मंजिला मकान धंसा गया। राज्य में बाढ़-बारिश से अब तक 424 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदनगर में बादल फटने की घटना के बाद करीब 35 मकान क्षतिग्रस्त हुए। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यहां 14 लोग लापता हैं। 200 लोग प्रभावित हुए हैं। 10 लोगों मलबे में दबे होने की आशंका हैं। देहरादून-मसूरी रोड अभी भी क्षतिग्रस्त है। मसूरी में मौजूद 2 हजार के करीब टूरिस्ट्स सेफ हैं। इधर, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रिहंद बांध इस साल पांचवीं बार ओवरफ्लो हुआ। कौशांबी में बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत हुई। मध्यप्रदेश में इस मानसून सीजन औसत 1097.28mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से 187.96mm ज्यादा है। गुना में सबसे ज्यादा 1651mm बारिश हुई। जबकि खरगोन में सबसे कम 665.48mm बारिश हुई। मैप से जानें राज्यों में बारिश का हाल… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

शराब घोटाला…रिटायर्ड-IAS निरंजन को 50 लाख मंथली मिलते थे:टुटेजा-ढेबर-अरुणपति के साथ बनाया सिंडिकेट, टेंडर दिलाने में अहम रोल; EOW ने किया अरेस्ट

आईफोन-17 की बिक्री शुरू, मुंबई BKC स्टोर में झगड़े लोग:एपल स्टोर्स पर देर रात से लाइनें, सबसे पतले आईफोन की कीमत ₹1.20 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *