हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी:राजस्थान के सीकर-सिरोही-पाली, MP के राजगढ़ में रात का तापमान 15°C; दक्षिण में भारी बारिश जारी

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से हो रही बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाने लगा है। उत्तराखंड में बर्फबारी हुई, हालांकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज बारिश हो सकती है। हिमाचल के कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी, कांगड़ा और शिमला में बर्फ की चादर बिछी है। मैदानों में कई जिलों में तापमान गिरकर 20°C से नीचे आ गया है। बुधवार को मध्य प्रदेश का राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 15.6°C दर्ज हुआ। राजस्थान के सिरोही में भी रात का तापमान 15° रहा। इसके उलट, दक्षिण भारत के 6 राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में भी शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट है। देशभर के मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल जानिए… मध्य प्रदेश: रातों में ठंड बढ़ी, राजगढ़ में पारा 16° से नीचे, 14 अक्टूबर से बारिश के आसार मध्य प्रदेश के कई शहरों में रातें ठंडी होने लगी हैं। राजगढ़ में गुरुवार रात पारा 16 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। भोपाल में तापमान 18 डिग्री के आसपास रहा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत अधिकांश शहरों में दिन में धूप खिली रही। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में 14 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: पाली में सबसे ठंडी रात, तापमान 15 डिग्री पहुंचा; 6 शहरों के अलावा सभी में पारा 20 डिग्री से नीचे उत्तरी हवाएं चलने से राजस्थान में अचानक सर्दी बढ़ गई है। जोधपुर, चूरू, गंगानगर, अजमेर समेत 20 से ज्यादा शहरों में गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, कल राजस्थान के पाली जिले में सबसे ठंडी रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

कस्टम मिलिंग घोटाला…राइस-मिलर्स ने भी कमाए करोड़ों:दुधावा जलाशय में रोशन ने ली थी मिलर्स की मीटिंग; ED छापे के बाद भी 22 करोड़ वसूले

IND vs WI दिल्ली टेस्ट आज से:भारत की नजरें क्लीन स्वीप पर, प्लेइंग-11 बदलने की संभावना कम; वेस्टइंडीज लगातार 4 मैच हार चुका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *