छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक वकील ने ‘हर हर महादेव’ गाने में खुलेआम तलवार लहराई। इसका वीडियो भी सामने आया है। अंशुमन श्रीवास्तव (41) अपने घर के बाहर ही कार खड़ी कर शराब पी रहा था और पिस्टल, तलवार, फरसा लेकर आने-जाने वालों को डरा रहा था। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। शहर की पॉश कॉलोनी रामावैली में इस तरह की घटना से लोग दहशत में आ गए, जिसके बाद एक शख्स ने इसका वीडियो बनाकर थाने में शिकायत कर दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। इससे जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… पॉश कॉलोनी रामावैली में रहता है वकील सीएसीपी निमितेश सिंह ने बताया कि, शहर की पॉश कॉलोनी रामावैली में रविवार (5 अप्रैल) को वकील सरेआम हथियार लहराकर दहशत फैला रहा था। इसका वीडियो लोगों ने रिकॉर्ड करके पुलिस को भेजा। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी अंशुमन श्रीवास्तव (41) नामक वकील है। पुलिस ने कॉलोनी में दी दबिश वह अपने घर के बाहर शराब पी रहा था और इस दौरान हाथ में पिस्टल, तलवार और फरसा जैसे औजार लेकर आने-जाने वालों को डराने का प्रयास कर रहा था। चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को कॉलोनी में देखकर हड़कंप मच गया। घेराबंद कर आरोपी को पकड़ा टीम ने आरोपी के घर L-5, मकान नंबर 124 की घेराबंदी की और उसे हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के मकान की तलाशी के दौरान 32.5 इंच की तलवार, एक काली पिस्टल और एक फरसा (छोटी कुल्हाड़ी) जब्त की है। इस दौरान हड़कंप मचने के कारण कॉलोनी के लोग गवाही देने से कतराते रहे। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हालांकि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया है। चकरभाठा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… होली पर युवकों ने तलवार लहराकर दिखाई रंगदारी… VIDEO: रायपुर में तलवार लेकर आपस में भिड़े युवक, पुलिस ने 3 आरोपी को अरेस्ट किया राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके में होली के दूसरे दिन कुछ युवकों ने तलवार लहराकर रंगदारी दिखाई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दैनिक भास्कर डिजिटल में खबर पब्लिश्ड होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर
