हर्षित ने आलोचना भूल कर मैदान में दिया करारा जवाब:कोच श्रवण कुमार बोले- आखिरी मौका था, खुद पर भरोसा रखा और अपना बेस्ट दिया

वनडे टीम में जगह पाने के बाद तेज गेंदबाज हर्षित राणा पर लगातार सवाल उठ रहे थे। पूर्व चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत और आर. अश्विन ने खुलकर आलोचना करते हुए कहा था कि हर्षित को टीम में इसलिए शामिल किया गया क्योंकि वह गौतम गंभीर की चापलूसी करते हैं। लेकिन शनिवार को हर्षित ने चार विकेट लेकर न सिर्फ टीम की जीत में अहम योगदान दिया, बल्कि अपने प्रदर्शन से आलोचकों को भी जवाब दे दिया। हर्षित राणा के कोच श्रवण कुमार ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, “अच्छा खिलाड़ी मैदान में अपने प्रदर्शन से ही जवाब देता है। आज हर्षित ने वही किया।” उन्होंने आगे कहा, ‘हर्षित को पता था कि यह उसका आखिरी मौका है। अगर उसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो उसे बाहर बैठना पड़ सकता था। हमने उससे बातचीत की थी और उसने कहा था, ‘सर, यह आखिरी मौका है।’ शायद यह अल्टीमेटम कोच और टीम मैनेजमेंट की ओर से था। मैंने उसे कहा, ‘खुद पर भरोसा रखो और अपना बेस्ट दो।’ उसने वही किया और चार विकेट लेकर सभी आलोचकों को जवाब दे दिया।’ हर्षित राणा के कोच ने कहा- उसने यह साबित कि चयनकर्ताओं ने उस पर भरोसा उसके टैलेंट के आधार पर जताया है न कि टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर की चापलूसी की वजह से। श्रवण कुमार इंडियन क्रिकेटर ईशांत शर्मा के भी कोच रहे हैं।
उन्होंने कहा- युवा खिलाड़ी कभी-कभी स्टेबलिश्ड नहीं होते और उन्हें शुरुआती मुकाबलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। यंग प्लेयर की यही खासियत होती है कि वह सीखता है, गलती करता है और सुधारता है। जब बुमराह जैसे ट्राइड एंड टेस्टेड खिलाड़ी भी कुछ मैचों में संघर्ष कर सकते हैं, तो हर्षित से हर बार परफेक्ट परफॉर्मेंस की उम्मीद रखना ठीक नहीं है। जो प्लेयर आलोचना कर रहे है, वह भूल गए कि उन्हें कितने मौके मिले
कोच ने आलोचकों पर पलटवार भी किया और कहा कि लोगों को लगता है कि अगर किसी सीनियर का शागिर्द है, तो हर्षित को मौका यूं ही मिल गया, लेकिन कोई नहीं देखता कि वो बच्चा रोज ग्राउंड में कितना पसीना बहा रहा है, कितनी बार नेट्स में गिरकर उठा है। उन्होंने कहा- जो प्लेयर आलोचना कर रहे है, वह भूल गए कि उन्हें कितने मौके मिले हैं। आलोचना से डरता नहीं, उसी से मजबूत बनता है’
श्रवण ने कहा कि हर्षित आलोचना से भागता नहीं, बल्कि उसे ईंधन की तरह इस्तेमाल करता है। आलोचना हर खिलाड़ी को मिलती है, लेकिन फर्क इस बात से पड़ता है कि आप उसे कैसे लेते हैं। हर्षित उसे मोटिवेशन की तरह लेता है। जब लोग सवाल उठाते हैं, तो वो और ज्यादा फोकस हो जाता है। ————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…. रोहित की सेंचुरी, कोहली के रिकॉर्ड से जीता भारत:तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, हर्षित को 4 विकेट; सीरीज 2–1 से हारे रोहित शर्मा की सेंचुरी और विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ पारी की बदौलत भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया। इस हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। मिचेल मार्श ने लगातार तीसरी बार टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवर में 236 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हर्षित राणा ने 4 विकेट लिए। पूरी खबर

More From Author

तेजस्वी का ऐलान-सत्ता में आए तो बिना ब्याज लोन देंगे:कहा- मुझे सिर्फ 20 महीने चाहिए; रामपुर में जनसभा कर रहे अनंत सिंह का मंच टूटा

सीनियर सिटीजंस स्कीम में हर महीने ₹20,500 तक की कमाई:इसमें मिल रहा सालाना 8.2% ब्याज, यहां समझें इससे इनकम का पूरा गणित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *