हरियाणा में महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर फायरिंग, 2 घायल:भड़के ब्राह्मणों का कुरुक्षेत्र में हंगामा, तोड़फोड़-पथराव किया, पुलिस ने लाठीचार्ज कर रोका

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर शनिवार सुबह आयोजकों के सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग कर दी। जिसमें लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी को गोली लग गई। इससे ब्राह्मण भड़क गए। इसके बाद उनकी आयोजकों के साथ मारपीट हुई। इसमें लखीमपुर के रहने वाले प्रिंस शुक्ला भी जख्मी हो गए। दूसरे ब्राह्मणों को भी चोटें लगी हैं। इसके बाद ब्राह्मण भड़क गए। वह यज्ञशाला से बाहर निकले और तोड़फोड़ व पथराव शुरू कर दिया। गुस्साए ब्राह्मणों ने महायज्ञ की यज्ञशाला का मुख्य द्वार तोड़ दिया। डंडे-पत्थरों से रोड पर लगे बैनर-होर्डिंग भी फाड़ दिए। फिर उन्होंने थीम पार्क के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया। वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को जबरन रोकना शुरू कर दिया। बवाल मचने का पता चलते ही कुरुक्षेत्र पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने ब्राह्मणों को शांत करने की कोशिश की। जब वे नहीं माने तो पुलिस ने हलका लाठीचार्ज कर ब्राह्मणों को वहां से हटाया। हालांकि ब्राह्मण अब भी रोड पर जाम लगाकर बैठे हुए हैं। घटना को लेकर ब्राह्मणों-आयोजकों, पुलिस ने क्या कहा.. घटना से जुड़े 4 अहम PHOTOS महायज्ञ से जुड़ी 2 अहम बातें

More From Author

टेस्ला कार तोड़ने वालों को जेल भेजेंगे ट्रम्प:कहा- ये कैपिटल हिल दंगे से भी बदतर, दोषियों को सजा के लिए खतरनाक अल-सल्वाडोर भेजा जाएगा

अमेरिका में हमास समर्थक भारतीयों पर एक्शन के बाद गाइडलाइन:भारत बोला- अमेरिकी कानून मानें स्टूडेंट; अब तक एक छात्रा डिपोर्ट, रिसर्चर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *