सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते बड़ी तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 21 नवंबर को 10 ग्राम सोना 1,23,146 रुपए का था, जो अब (28 नवंबर) 3,445 रुपए बढ़कर 1,26,591 रुपए पर पहुंच गया है। 17 अक्टूबर को सोना 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, यह उसकी सबसे महंगी कीमत है। इस हफ्ते चांदी में भी बड़ी बढ़त रही। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन (21 नवंबर) 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,51,129 रुपए थी, जो इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 28 नवंबर तक ₹13,230 बढ़कर 1,64,359 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 पर पहुंच गई थी, जो इसकी सबसे ऊंची कीमत है। इस साल सोना ₹50,429 और चांदी ₹78,342 महंगी हुई सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
