हनुमान जयंती पर सब्बल से मूर्ति हटाने की कोशिश, VIDEO:बिना परमिशन प्रतिमा स्थापित, निगम अधिकारी उखड़वाने पहुंचे तो हंगामा, पुलिस से जमकर बहस

छत्तीसगढ़ के भिलाई में हनुमान जंयती पर सब्बल से मूर्ति उखाड़ने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है बुधवार रात निगम के गार्डन में किसी ने बिना परमिश हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर दी थी। इसकी जानकारी नगर निगम को हुई, तो गुरुवार सुबह कार्रवाई टीम कार्रवाई के लिए पहुंचे। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और निगम अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। कार्यकर्ताओं ने सब्बल से मूर्ति तोड़े जाने का विरोध किया और जोन आयुक्त के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने के बाहर 3 घंटे तक धरना दिया। कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस से जमकर बहस भी की। विवाद से जुड़ी तस्वीरें देखिए… मूर्ति किसी ने स्थापित की, जानकारी नहीं भिलाई हिंदू संगठन के पदाधिकारी अविरत सिंह ने कहा कि गार्डन में कोने में खाली जगह थी, वहां हनुमान जी की मूर्ति लगी थी। मूर्ति किसी ने भी स्थापित की होगी, लेकिन हनुमान जयंती पर खंडित करना गलत है। थाने में 4 घंटे के बाद सीएसपी हमसे मिलने आए, इसलिए हंगामा हुआ था। हनुमान जयंती के कारण मांगा समय हिंदूवादी संगठनों ने बताया कि, हनुमान जयंती के चलते उन्होंने मूर्ति हटाने के लिए 24 घंटे का समय मांगा था, जिसकी जानकारी लिखित में निगम को दी गई थी। इसके बावजूद कार्रवाई किए जाने से संगठन के लोग नाराज हो गए। निगम भी करेगा कार्रवाई भिलाई नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू का कहना है कि, यह मूर्ति रात के वक्त अचानक रख दी गई थी। जिसे हटाने के लिए निगम की टीम पहुंची हुई थी। निगम के गार्डन के बाउंड्री को भी तोड़ा गया है। साथ ही गार्डन की बाउंड्री तोड़े जाने के मामले में निगम की ओर से भी FIR दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। जांच के बाद होगी कार्रवाई- नगर सीएसपी भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का कहना है कि, हिंदू संगठन ने आवेदन दिया है। शिकायत की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हंगामे को लेकर उन्होंने कहा कि, हिंदू संगठक के लोग बाहर बैठे थे, उन्हें अंदर थाने में बैठकर बात करने की बात कही गई थी। कोई आपत्तिजनक स्थिति नहीं बनी है। मूर्ति हटाने को लेकर सीएसपी ने कहा कि, यह नगर निगम का विषय है। प्रशासनिक प्रकिया के बाद जो भी निर्णय लिया जाएगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… हनुमान-जन्मोत्सव…भिलाई में मुस्लिम युवाओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे:भगवा गमछा पहनकर शरबत-खिचड़ी बांटी, रायपुर समेत कई जिलों में मंदिरों के बाहर भंडारा आज हनुमान जयंती है। पूरे छत्तीसगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रायपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में श्री संकट मोचन वीर हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे। साथ ही मंदिरों के बाहर दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ट्रम्प बोले-फ्रांसीसी राष्ट्रपति की पत्नी उनसे खराब व्यवहार करती हैं:वे पत्नी के थप्पड़ से उबर रहे; मैक्रों का जवाब- अमेरिकी राष्ट्रपति गंभीर हो जाएं

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:पेड़ पर दोस्तों की लाश, ट्रैक्टर के सामने लेटी महिला; लखमा-चैतन्य की पेशी, बस्ती में मगरमच्छ, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *