स्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की हत्या:हमलावरों ने गोली मारी, हत्या के वक्त टिकटॉक पर लाइव था

स्वीडन में मस्जिद के सामने कुरान जलाने वाले प्रदर्शनकारी सलवान मोमिका की बुधवार शाम अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। BBC के मुताबिक 38 साल के सलवान को स्टॉकहोम के सोडरटेलजे में एक अपार्टमेंट में गोली मार दी गई। हत्या के समय सलवान टिकटॉक पर लाइव था। सलवान ने 2023 में कई बार कुरान जलाई थी और पैगंबर की आलोचना की थी। इस वजह से दुनियाभर में स्वीडन के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे। उस पर कुरान के पन्नों पर सुअर का मांस लपेटने, कुरान को पैरों से कुचलने जैसे आरोप भी थे। सलवान के हत्यारों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और हत्यारों की जांच में जुट गई है। आज कोर्ट में पेशी होनी थी सलवान और उसके दोस्त सलवान नजीम पर स्वीडन में इस्लाम के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगा था। उनके खिलाफ 16 जनवरी को स्वीडन की अदालत में मुकदमा शुरू हुआ था। 31 जनवरी को इसे लेकर फैसला सुनाया जाना था। आज उसे स्टॉकहोम की जिला कोर्ट में दोनों को पेश होना था। आज कोर्ट में जज गोरान लुंडाहल ने उसकी मौत की पुष्टि की। मौत की खबर के बाद स्टॉकहोम कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी। इराकी मिलिशिया में रह चुका था सलवान सलवान इराक में असीरियन-अरामी(ईसाई) समुदाय से था। यह ग्रुप इराक में राजनीतिक तौर पर काफी सक्रिय है और अपनी मांग मनवाने के लिए अक्सर हिंसा का सहारा लेता है। सलवान मोमिका पहले इराकी मिलिशिया में था। मोमिका का दावा था कि उसके प्रदर्शन इस्लाम धर्म के खिलाफ थे, न कि मुस्लिम लोगों के खिलाफ। उसका कहना था कि वह स्वीडन की जनता को कुरान के संदेशों से बचाना चाहते है। स्वीडिश पुलिस ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के आधार पर उनके प्रदर्शनों की अनुमति दी, लेकिन उनके खिलाफ मामले भी दर्ज किए। ————————— धार्मिक हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… फ्रांस टीचर मर्डर केस– 8 दोषियों को सजा:पैगम्बर का कार्टून दिखाने के आरोप में हुई थी हत्या, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में मारा गया था फ्रांस की कोर्ट ने पैगम्बर मोहम्मद का कार्टून दिखाने के झूठे आरोप पर टीचर की हत्या के मामले में 8 आरोपियों को दोषी ठहराया। पिछले महीने पेरिस की एक विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए आरोपियों को 3 से 16 साल तक की सजा सुनाई। आरोपियों में 7 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

More From Author

धमतरी में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी का नामांकन रद्द:4 पार्षद चुनाव से पहले जीते, बिलासपुर में नॉमिनेशन निरस्त; दुर्ग-कटघोरा में नाम वापस; बीजेपी में जश्न

CUET UG एग्जाम फॉर्मेट बदला:अब पूरी तरह सीबीटी मोड में होगी परीक्षा; UGC पैनल ने बदलाव का दिया था प्रपोजल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *