स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मिश्रा की प्रतिमा का होगा अनावरण:अंग्रेजों के पुलिस अफसर रहते छेड़ा था आजादी का आंदोलन, 5 साल से अटकी थी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लखनलाल मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। 5 जनवरी को यह कार्यक्रम दुर्ग जिले में आयोजित किया जाएगा। बीते 5 सालों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का परिवार प्रतिमा के अनावरण किए जाने का इंतजार कर रहा था। प्रशासनिक राजनीतिक वजहों से अटकी प्रक्रिया अब पूरी होती दिख रही है। अनावरण को लेकर दुर्ग नगर निगम ने एक कार्यक्रम आयोजित किया है। प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे। दुर्ग सर्किट हाउस के पास ये प्रतिमा लगाई गई है। भूपेश बघेल ने नहीं किया अनावरण
लखनलाल मिश्र के बेटे प्रदेश के सीनियर रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्र हैं। उन्होंेने बताया कि प्रतिमा 5 साल से बनकर तैयार थी मगर तब प्रदेश में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार थी। तब के मुख्यमंत्री बघेल को प्रतिमा का अनावरण करना था, मगर उन्होंने ऐसा किया नहीं। जानिए लखनलाल के आजादी की लड़ाई
लखनलाल ब्रिटिश पुलिस में अफसर थे। 15 दिसंबर 1945 का दिन जब दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक पुलिस अधिकारी जो उस समय के दुर्ग सदर थाने के प्रभारी थे। उन्होंने कांग्रेस के नेता व जिले के पूर्व कलेक्टर आरके पाटिल को सैल्यूट किया। इसके बाद भारत माता व महात्मा गांधी का जयघोष किया और देश की आजादी की लड़ाई में टूट पड़े। पूरे दुर्ग जिले में खलबली मच गई। इसके बाद उन्होंने आजादी तक गांधी के साथ जुड़कर अंग्रेजों के साथ लोहा लिया। रायपुर के मुरा में 27 सितंबर 1909 में इस स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ। 16 मार्च 1984 की उनकी गृह ग्राम मुरा में ही मृत्यु हुई।

More From Author

गडकरी बोले- राजनीति में यूज एंड थ्रो चलता है:नेताओं की वफादारी उस पार्टी से होती है, जो सत्ता में; विचारों का खालीपन बड़ी समस्या

मोदी आज ₹12 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे:साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *