स्कूल लेक्चरर-कोच एग्जाम की तीन परीक्षाओं की तारीख बदली:एग्जाम में नहीं मिली एंट्री, कैंडिडेट्स रोने लगे; कई जगह अभ्यर्थियों से नोकझोंक, जूते उतरवाए

स्कूल लेक्चरर-कोच एग्जाम में देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों (कैंडिडेट) को एंट्री नहीं मिली तो वो रोने लगे। कई सेंटरों पर तो लड़कियां दौड़ लगाकर पहुंचीं। समय पर गेट बंद होने जाने के बाद कुछ सेंटरों पर अभ्यर्थियों से नोकझोंक की भी खबरें आई हैं। इधर, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चरर-कोच भर्ती परीक्षा-2024 के तीन विषयों की परीक्षाएं स्थगित कर दी। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि UGC-NET परीक्षा से टकराव के कारण परीक्षाएं स्थगित की गई है। 23 जून से 4 जुलाई 2025 तक होने वाली परीक्षाकी तारीख बदली है। ग्रुप ए के संस्कृत का दूसरा पेपर 25 जून की जगह 5 जुलाई को होगा। इसी तरह ग्रुप बी का सोशियोलॉजी दूसरा पेपर 29 जून के बजाय 5 जुलाई को होगा। पॉलिटिकल साइंस का दूसरा पेपर भी 26 जून की जगह 6 जुलाई को होगा, जिसके लिए नया ग्रुप ई बनाया गया है। पूर्व निर्धारित ग्रुप बी के राजनीति विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों का सामान्य ज्ञान का पेपर अब 26 जून के बजाय 6 जुलाई को होगा। हालांकि, समाजशास्त्र विषय और ग्रुप बी के अन्य सभी विषयों के लिए सामान्य ज्ञान का पेपर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेगा। यह परीक्षा 26 जून 2025 को सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक होगी। 15 जिलों के 909 केंद्रों पर शुरू हुआ एग्जाम
इससे पहले प्रदेश के 15 जिलों के 909 केंद्रों पर सोमवार से स्कूल लेक्चरर एवं कोच भर्ती परीक्षा-2024 शुरू हुई है। यह परीक्षा अब 6 जुलाई तक चलेगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना चेकिंग के किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी गई। मना करने के बावजूद तमाम कैंडिडेट जूते, घड़ी, चेन, अंगूठी पहनकर सेंटर पर पहुंच गए थे। ऐसे अभ्यर्थियों से ये सारी चीजें उतरवाई गईं। इसके बाद ही सेंटर पर एंट्री मिली। आज पहले दिन 2 विषयों की परीक्षाएं हो रही हैं। पहली पारी में जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज (GK) का पेपर सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक चला। सेकेंड पारी में हिंदी सामान्य का पेपर दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक हुआ। कोटा में एक महिला अभ्यर्थी देरी से परीक्षा केंद्र पर पहुंची। उसे एंट्री नहीं दी गई और उसकी परीक्षा छूट गई। वह वहां के स्टाफ से मिन्नतें करती रही, पर कोई फायदा नहीं हुआ। मायूस होकर महिला को लौटना पड़ा। सीकर में एक मिनट की देरी भी अभ्यर्थियों को भारी पड़ गई। सुबह 9:01 पर पहुंचे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। इससे नाराज कुछ अभ्यर्थियों ने वहां के स्टाफ के साथ तीखी बहस भी की। यह परीक्षा कुल 2,202 पदों के लिए ली जा रही है। प्रदेश भर से लगभग 6 लाख आवेदन आए हैं। अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए परीक्षा को 4 समूहों में बांटा गया है। यहां देखिए, परीक्षा से जुड़ी PHOTOS… देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं
सीकर जिले में स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए। एसके स्कूल एग्जाम सेंटर पर आज एक मिनट की देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। एक गर्भवती महिला को गेट पर विनती करते देखा गया। परीक्षा में जेवरात नहीं, सादा पहनावा जरूरी दोनों पारियों में लगभग समान रही उपस्थिति
प्रथम पारी में कुल 2,90,730 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1,98,327 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 92,403 अनुपस्थित रहे। इस पारी में उपस्थिति 68.22 प्रतिशत रही। दूसरी पारी में कुल 1,20,471 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 82,661 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 37,810 अनुपस्थित रहे। इस पारी में उपस्थिति 68.61 प्रतिशत दर्ज की गई।

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:एक घर में 2 खतरनाक सांप; 3 महीने के राशन के लिए भगदड़; डीएलएड छात्रा से छेड़छाड़; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

अहमदाबाद हादसा- मेटल रॉड- प्लेट्स से बॉडीज की पहचान:डॉक्टर बोले- पैसेंजर्स बुरी तरह जले, इसलिए बॉडी पार्ट्स पर टैग लगाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *