स्कूल लेक्चरर-कोच एग्जाम कल से, 15 जिलों में 909 सेंटर:2202 पदों पर होनी है भर्ती; 4 जुलाई तक होंगे; जानिए-कौनसा एग्जाम कब?

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से स्कूल लेक्चरर एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन कल यानी 23 जून से किया जाएगा। भर्ती परीक्षा 4 जुलाई तक आयोजित की जानी हैं। 2202 पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए प्रदेश के 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। आयोग के मुख्य परीक्षा नियत्रक (आईएएस) आशुतोष गुप्ता ने बताया- परीक्षा के लिए पन्द्रह जिलों में 909 सेंटर बनाए गए है। अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए इस परीक्षा को चार समूहों में कराने का निर्णय लिया गया। कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड पहले ही अपलोड कर दिए गए है। एक घंटे पहले मिलेगी एंट्री परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन परीक्षा प्रारंभ होने के लिए नीयत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। फोटो युक्त पहचान जरूरी अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करना होगा। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक निर्देश का अवलोकन कर लें। जयपुर के एक सेंटर में बदलाव यहां देखे परीक्षा का डेट शेड्यूल ग्रुप-ए में 5 विषय सम्मिलित किए गए हैं। इन विषयों के अभ्यर्थियों के लिए जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज की परीक्षा का आयोजन 23 जून 2025 को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक किया जाएगा। ग्रुप-बी में 14 विषय सम्मिलित किए गए हैं। इन विषयों के अभ्यर्थियों के लिए जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज की परीक्षा का आयोजन 26 जून 2025 को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक किया जाएगा। ग्रुप-सी के अन्तर्गत 3 जुलाई 2025 को फिजिकल एजुकेशन विषय के पदों के लिए प्रथम प्रश्न-पत्र सामान्य ज्ञान की परीक्षा प्रातः 10 से 12 बजे तक एवं प्रश्न-पत्र द्वितीय फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

More From Author

नक्सलियों ने 2 लोगों को किडनैप कर मार डाला:इनमें एक सरेंडर नक्सली भी, कहा-पुलिस के मुखबिर थे; बीजापुर में 7 दिन में 5 हत्याएं

लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन ओली पोप ने सेंचुरी लगाई:बुमराह को 3 विकेट मिले; भारत की पहली पारी 471 रन पर ऑलआउट हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *