स्‍कूल में पीरियड आने पर छात्रा को दी सजा:प्रिंसिपल ने क्लास से बाहर निकाला; एक घंटे तक खड़ा रखा

बरेली, उत्तर प्रदेश के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा को प्रिंसिपल ने पैड मांगने पर क्लास से बाहर निकाल दिया। ये घटना शुक्रवार 24 जनवरी की है। छात्रा के पेरेंट्स के मुताबिक, बच्ची जब स्कूल पहुंची तो उसे समझ आया कि उसके पीरियड आ गए हैं। एग्जाम में पहले उसने प्रिंसिपल से सेनेटरी पैड मांगा। प्रिंसिपल ने पैड उपलब्ध करवाने की बजाय उसे एग्जाम हॉल से बाहर कर एक घंटे तक खड़ा रखा। गुरु नानक रिखी सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ती है छात्रा मामला गुरु नानक रिखी सिंह इंटर कॉलेज का है। 11वीं की छात्रा ने कहा, ‘मुझे अनईजी लगने लगा तो मैम के पास गई। मैंने कहा- मैम ब्लीडिंग हो रही है। मुझे पैड दिलवा दीजिए। इस पर मैम गुस्से में आ गईं, कहा- मैं पैड लेकर घूमती हूं। क्लास से बाहर निकलो। वहीं खड़ी रहो।’ छात्रा के पिता ने डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल में की शिकायत जब ब्लीडिंग की वजह से उसकी ड्रेस खराब हुई तो उसे घर भेज दिया गया। छात्रा के परिवार ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज की है और इसकी कॉपी डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल (DIOS) को भेजी है। इसके साथ ही वुमन एंड चाइल्ड वेल्फेयर डिपार्टमेंट को भी इसकी कॉपी भेजी है और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है। दो लोगों की टीम करेगी पूरे मामले की जांच DIOS अजीत कुमार ने कहा, ‘छात्रा के पिता की शिकायत दर्ज कर ली गई है। हमने इसके लिए दो लोगों की टीम बनाई है जो इसकी जांच करेगी।’ छात्रा के पिता ने कहा, ‘स्कूल प्रिंसिपल और टीचर ने मेरी बेटी को इग्नोर किया। वो घर बहुत बुरी स्थिति में आई थी। इस घटना के बाद वो मानसिक तनाव में है, उसने स्कूल जाने से भी मना कर दिया है। प्रिंसिपल ने कहा- वो पहले ही घर जा चुकी थी प्रिंसिपल रचना अरोरा ने कहा, मैंने मैनेजमेंट को पैड के लिए कहा था। फिर मैं जरूरी कामों में व्यस्त हो गई। मैंने उसे इंतजार करने को कहा, लेकिन जब तक मैं फ्री हुई वो जा चुकी थी। मेरठ स्थित पंखुड़ी फाउंडेशन की डायरेक्टर पंखुड़ी ने इस घटना पर कहा, ‘हर बार लड़कियों को बेसिक हाइजीन के लिए शर्मिंदा होना पड़ता है। पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है। इस तरह किसी की गरिमा को ठेस पहुंचना उसके अधिकारों का हनन है।’ ये खबर भी पढ़ें… रांची में FIITJEE हुआ बंद: कोचिंग सेंटर ने ऑफिशियल बयान जारी करके कहा था- अब सेंटर बंद नहीं होंगे; पार्टनर्स ने हमें धोखा दिया झारखंड के रांची में भी FIITJEE कोचिंग सेंटर बंद हुआ है। जबकि इसके एक दिन पहले ही शनिवार को कोचिंग से स्टूडेंट्स को मैसेज भेजा गया था, जिसमें कहा गया था कि कुछ कारणों से क्लासेज बंद रहेंगी। जब सेंटर डायरेक्टर से बात करने के लिए पेरेंट्स पहुंचे तो पता चला कि सेंटर बंद हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें. ये खबर भी पढ़ें… NEET UG एग्जाम में सेक्शन B खत्म:टाइम ड्यूरेशन भी घटा; रजिस्ट्रेशन के लिए APAAR ID जरूरी नहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2025 एग्जाम पैटर्न के लिए एक नोटिस जारी किया है। नए नोटिस के मुताबिक अब एग्जाम फॉर्मेट में कोई सेक्शन ‘B’ नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें.

More From Author

दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स:शाह बोले- केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का झूठा आरोप लगाया, इससे गंदी राजनीति नहीं हो सकती

साउथ कोरिया में एयरपोर्ट पर प्लेन में आग लगी:3 घायल, 176 को सुरक्षित निकाला; एक महीने पहले विमान हादसे में 179 लोग मारे गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *