सोने-चांदी के दाम लगातार पांचवें दिन ऑलटाइम हाई पर:चांदी ₹15,376 महंगी होकर ₹2.43 लाख किलो हुई, सोना ₹1.38 लाख के पार

सोने-चांदी के दाम आज यानी 29 दिसंबर को लगातार पांचवें कारोबारी दिन ऑलटाइम हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम सोने की कीमत 205 रुपए बढ़कर 1,38,161 पर पहुंच गई। इससे पहले ये 1,37,956 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी 1,53,76 रुपए महंगी होकर 2,43,483 किलो हो गई है। इससे पहले ये 2,28,107 रुपए पर थी। इस साल सोना 61,999 रुपए और चांदी 1,57,466 रुपए महंगी हो चुकी है। अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं?
IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। इस साल सोना ₹61,999 और चांदी ₹1,57,466 महंगी हुई गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी की डिमांड में अभी तेजी है जिसके आगे भी बने रहने का अनुमान है। ऐसे में चांदी अगले 1 साल में 2.75 लाख तक जा सकती है। वहीं इस साल के आखिर तक चांदी की कीमत 2.10 लाख रुपए किलो पहुंच सकती है। वहीं अगर सोने के बात करें इसकी डिमांड में भी तेजी बनी हुई। ऐसे में अगले साल तक ये 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।

More From Author

अमेरिका-इजराइल और यूरोप के साथ जंग की स्थिति में ईरान:राष्ट्रपति बोले- ये हमें घुटनों पर लाना चाहते, लेकिन अब हम पहले से ज्यादा मजबूत

न्यू ईयर सेलिब्रेशन,200-300% बढ़े फॉर्म हाउस के रेट:रायपुर में प्राइवेसी फर्स्ट-कॉन्सेप्ट, 40-50 हजार में बुकिंग, 600 जवान तैनात; पढ़िए शहर में कहां क्या आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *