सोने का दाम लगातार चौथे दिन ऑलटाइम हाई:आज केवल ₹15 बढ़ा, चांदी 133 रुपए सस्ती होकर 95,292 रुपए किलो हुई

सोना आज यानी गुरुवार (6 फरवरी) को लगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 15 रुपए बढ़कर 84,672 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले कल यानी 4 फरवरी को सोना 83,657 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था। चांदी के दाम में आज गिरावट है। 1 किलो चांदी की कीमत कल के दाम से 133 रुपए कम होकर 95,292 रुपए किलो पर आ गई। कल चांदी का भाव 05,425 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत सोने में तेजी के 5 प्रमुख कारण 2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

More From Author

बजट सत्र का पांचवां दिन:भारतीयों के डिपोर्टेशन पर संसद में हंगामा, सांसद बोले- पूरा देश हैरान, सरकार चुप क्यों

परीक्षा पे चर्चा 10 फरवरी को:दीपिका पादुकोण, विक्रांत मेसी समेत 12 सेलिब्रिटी भी शामिल होंगे; 8 एपिसोड में होगा इवेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *