सोने और चांदी के दाम में तेजी:सोना ₹93 बढ़कर ₹78,518 का हुआ; चांदी ₹981 महंगी होकर ₹94,482 प्रति किलो बिक रही

सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली। आज यानी सोमवार (4 नवंबर) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93 रुपए बढ़कर 78,518 रुपए हो आ गया। एक दिन पहले सोने की कीमत 78,425 रुपए थी। वहीं, चांदी के भाव में 981 रुपए की तेजी रही और यह 94,482 रुपए प्रति किलो के दाम पर बंद हुआ। इससे पहले चांदी 93,501 रुपए पर थी। इसी महीने 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं 30 अक्टूबर को कारोबार के दौरान सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत अगली दिवाली तक 87 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, जियोपॉलिटिकल टेंशन और फस्टिव सीजन शुरू होने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले घनतेरस तक सोना 87 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले राहुल-जुरेल इंडिया-ए से जुड़ेंगे:मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे; 7 नवंबर से दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट

IRCTC का मुनाफा दूसरी तिमाही में 4.4% बढ़ा:यह ₹308 करोड़ हुआ, रेवेन्यू 7% बढ़कर ₹1,064 करोड़ रहा; रोज 12-लाख टिकट बुक करती है कंपनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *