सोना 412 रुपए सस्ता होकर 1,09,223 पर:चांदी का भाव ₹327 कम हुआ; इस साल सोना ₹33,000 और चांदी ₹38,000 महंगी हुई

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 11 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 412 रुपए सस्ता होकर 1,09,223 पर आ गया है। कल इसकी कीमत 1,09,635 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी 327 रुपए कम होकर 1,24,267 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। कल एक किलो चांदी की कीमत 1,24,594 रुपए थी। गोल्ड ने 9 सितंबर को 1,09,635 रुपए और सिल्वर ने 1,24,770 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल सोना ₹33,000 और चांदी ₹38,000 महंगी हुई 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,660 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,450
मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,510 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,130
कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,510 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,130
चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,730 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,150 सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

More From Author

राहुल गांधी बोले- वोट चोरी के विस्फोटक सबूत देंगे:रायबरेली में कहा- हाइड्रोजन बम आएगा तो सब साफ हो जाएगा

गन कल्‍चर के प्रबल समर्थक थे चार्ली कर्क:कॉलेज छोड़ इलेक्‍शन कैंपेनिंग से जुड़े, 18 की उम्र में पॉलिटिकल संगठन बनाया; जानें पूरी प्रोफाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *