सोना 1.10 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर:चांदी आज ₹2,849 बढ़कर ₹1.27 लाख/किलो हुई; इस साल कीमत ₹41,000 बढ़ी

सोने-चांदी के दाम आज यानी 12 सितंबर को ऑल टाइम हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज चांदी 2,849 रुपए बढ़कर 1,27,348 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। कल एक किलो चांदी की कीमत 1,24,499 रुपए थी। वहीं सोने की कीमत 744 रुपए बढ़कर 1,09,841 हो गई है। कल इसकी कीमत 1,09,097 प्रति 10 ग्राम थी। गोल्ड ने 9 सितंबर को 1,09,635 रुपए और सिल्वर ने 1,24,770 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल सोना ₹33,000 और चांदी ₹41,000 महंगी हुई 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,430 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,150
मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,280 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,000
कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,280 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,000
चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,710 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,400 सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

More From Author

दिल्ली हाईकोर्ट में 3 बम की धमकी का मेल:कैंपस खाली कराया जा रहा; बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचा, तलाशी जारी

एक्सीडेंट के बाद जिंदा जल गए 2 युवक LIVE VIDEO:तड़प-तड़पकर गई जान, जगदलपुर में बोलेरो से टकराई कार; 2 लोगों को बचाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *