सोना ₹939 बढ़कर ₹1.36 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ:चांदी ₹2,225 महंगी होकर ₹2.37 लाख किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड रेट्स

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 5 जनवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 939 रुपए बढ़कर 1,35,721 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,34,782 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2,225 रुपए बढ़कर 2,36,775 रुपए पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2,34,550 रुपए किलो थी। इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को सोना 1,38,161 रुपए और चांदी 2,43,483 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns (5 जनवरी, 2025) अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं?
IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। 10 दिन में सोने-चांदी की चाल नोट: 27-28 दिसंबर और 3-4 जनवरी को साप्ताहिक छुट्टी थी। 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी की डिमांड में अभी तेजी है जिसके आगे भी बने रहने का अनुमान है। ऐसे में चांदी इस साल 2.75 लाख तक जा सकती है। वहीं अगर सोने के बात करें तो इसकी डिमांड में भी तेजी बनी हुई। ऐसे में इस साल आखिर तक ये 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।

More From Author

दिल्ली दंगा केस में उमर खालिद-शरजील को जमानत नहीं मिली:सुप्रीम कोर्ट ने एक साल अपील करने पर रोक लगाई, 5 आरोपियों को बेल

ट्रम्प ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बात फिर दोहराई:कहा- देश की सुरक्षा के लिए जरूरी, डेनमार्क PM बोलीं- धमकियां देना बंद करें अमेरीकी राष्ट्रपति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *