सोना ₹909 गिरकर ₹85,738 पर आया:चांदी ₹45 गिरकर ₹95,725 किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 27 फरवरी को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 909 रुपए गिरकर 85,738 रुपए पर आ गया है। कल सोने का दाम 86,647 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 45 रुपए गिरकर 95,725 रुपए प्रति किलो पर आ गई। कल चांदी का भाव 95,769 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत 1 जनवरी से अब तक सोना 9,576 रुपए महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,576 रुपए बढ़कर 85,738 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,708 रुपए बढ़कर 95,725 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

वक्फ बिल में 14 बदलावों को केंद्र की मंजूरी:रिपोर्ट्स में दावा-10 मार्च से होने वाले संसद सत्र में लाना संभव; विपक्ष विरोध जता चुका

अमेरिका में एक्सीडेंट के बाद कोमा में भारतीय छात्रा:सिर में गंभीर चोट, हाथ-पैर टूटे; पिता ने जयशंकर से लगाई तुरंत वीजा की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *