सोना ₹86,430 के ऑल टाइम हाई पर:आज कीमत ₹740 बढ़ी, इस साल ₹10,268 महंगा हुआ; चांदी ₹967 बढ़कर ₹97,000 किलो हुई

सोना आज यानी 19 फरवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 740 रुपए बढ़कर 86,430 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 85,690 रुपए पर था। वहीं 14 फरवरी को सोने ने 86,089 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। इसी तरह एक किलो चांदी की कीमत भी आज 967 रुपए बढ़कर 97,000 रुपए किलो हो गई है। कल चांदी का भाव 96,023 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत 1 जनवरी से अब तक सोना ₹10,268 महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 10,268 रुपए बढ़कर 86,430 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,983 रुपए बढ़कर 97,000 रुपए पर पहुंच गया है। सोने में तेजी के 4 कारण इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का शेयर 5.29% ऊपर ₹745.5 पर लिस्ट:इश्यू प्राइस ₹708 था, टोटल 2.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था IPO

UPSC CSE रजिस्ट्रेशन डेट एक्सटेंड:अब 21 फरवरी तक कर सकेंगे अप्लाई; करेक्शन के लिए भी ज्यादा दिन मिलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *