सोना ₹767 गिरकर ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया:चांदी ₹286 बढ़कर ₹1.55 लाख किलो हुई, देखें अपने शहर के सोने के दाम

सोने के दाम में आज यानी 12 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 767 रुपए गिरकर 1,23,362 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,24,129 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी 286 रुपए बढ़कर 1,55,046 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,54,760 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। इस साल सोना ₹47,200 और चांदी ₹69,029 महंगी हुई फिर 1.25 लाख तक जा सकता है सोना
एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादियों का सीजन चालू हो चुका है इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा। इससे आने वाले दिनों में इसकी कीमत फिर एक बार 1.25 लाख रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:चीन का 758 मीटर लंबा नया होंगची ब्रिज ढहा; उद्घाटन के 44 दिन बाद हादसा

‘रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर ने रेप किया…न्यूड फोटोज खींची’:पीड़िता बोली-गोली मारने की धमकी दी, नग्नकर लाश फेंक दूंगा कहा, पढ़िए संजय दुबे की फेसबुक चैटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *