सोना ₹529 महंगा होकर 86,672 रुपए पर पहुंचा:चांदी 150 रुपए सस्ती हुई; इस साल 10,510 रुपए महंगा हुआ सोना

सोने के दाम में आज यानी गुरुवार (13 मार्च) को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 529 रुपए बढ़कर 86,672 रुपए पर पहुंच गया है। कल यानी बुधवार को सोना 86,143 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने ₹86,733 का ऑलटाइम हाई बनाया था। वहीं, एक किलो चांदी आज 150 रुपए सस्ती होकर 97,950 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। कल यानी बुधवार को चांदी का भाव 98,100 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में सोने की कीमत 1 जनवरी से अब तक चांदी 11,933 रुपए महंगी हुई इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 10,510 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,933 रुपए बढ़कर 97,950 रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

एक्ट्रेस रान्या ने यूट्यूब से सीखा सोना छिपाना:इंटेलिजेंस को बताया- एयरपोर्ट से बैंडेज-कैंची खरीदी, टॉयलेट में जाकर शरीर पर गोल्ड चिपकाया

SSC CGL रिजल्ट 2024:आयोग ने कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट जारी की; 18,174 पदों पर होगी भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *