सोना ₹477 गिरकर ₹99,146 प्रति 10 ग्राम पर आया:चांदी ₹1.13 लाख किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें सोने की कीमत

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 19 अगस्त को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 477 रुपए गिरकर 99,146 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना 99,623 रुपए पर था। वहीं 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं चांदी की कीमत आज 885 रुपए कम होकर 1,13,165 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,14,050 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत सोना इस साल अब तक ₹22,984 महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,984 रुपए बढ़कर 99,146 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 27,148 रुपए बढ़कर 1,13,165 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

सरकारी नौकरी:BSSC CGL के 1481 पदों की भर्ती स्थगित; आवेदन शुल्क में किया जा सकता है बदलाव

रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट:सुप्रीम कोर्ट में जज रह चुके, NDA के सीपी राधाकृष्णन से मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *