सोना ₹421 महंगा होकर ₹76,583 पर पहुंचा:चांदी में मामूली तेजी, ये ₹86,055 प्रति किलोग्राम बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड कीमत

साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को सोने के दाम में तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 421 रुपए बढ़कर 76,583 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले सोने की कीमत 76,162 रुपए प्रति दस ग्राम थी। वहीं, चांदी का भाव आज 38 रुपए बढ़कर 86,055 रुपए पर पहुंच गया। कल चांदी 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत 2024 में 13,231 रुपए महंगा हुआ सोना ब्याज दरों में कटौती से सोने पर दबाव
करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, हाल ही में अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की है। इस कटौती से बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में फिर से बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल यानी 2025 में सोना 82 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 95 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक, यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

More From Author

कोरबा में ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचला:आक्रोशित भीड़ ने 2 ट्रैकों में लगाई आग, शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम

साउथ कोरिया प्लेन क्रैश, 4 दिन बाद भी सुराग नहीं:पायटल ने पक्षी टकराने का अलर्ट भेजा, फिर 6 साल का सबसे बड़ा विमान हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *