सोना ₹391 बढ़कर ₹98687 प्रति 10 ग्राम हुआ:चांदी ₹1.14 लाख किलो बिक रही, देखें अपने शहर के गोल्ड रेट

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 30 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 391 रुपए बढ़कर 98,687 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का भाव 98,296 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत 293 रुपए बढ़कर 1,13,600 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,13,307 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को सोने ने 1,00,533 रुपए और चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। इस साल अब तक ₹22,525 महंगा हुआ सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,525 रुपए बढ़कर 98,687 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 27,583 रुपए बढ़कर 1,13,600 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

बीजापुर में CRPF-जवान ने खुद को मारी गोली:बिहार से 1 दिन पहले छुट्टी से लौटा था; गले से सिर को चीरते हुई निकली बुलेट

कोरबा में कुआं धंसा…2 शव निकाले गए:1 की तलाश जारी, बारिश-मिट्टी धंसने से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रहीं;कोरबा में कुएं के पैरेलल खुदाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *