सोने-चांदी के दाम में आज यानी 11 नवंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 1,706 रुपए बढ़कर 1,24,147 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,22,441 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सिर्फ 2 कारोबारी दिनों में ही ये 4,047 रुपए बढ़ चुका है। बीते शुक्रवार को ये 1,20,100 रुपए पर था। वहीं, चांदी 2,695 रुपए बढ़कर 1,54,338 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,51,643 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। इस साल सोना ₹47,985 और चांदी ₹68,321 महंगी हुई फिर 1.25 लाख तक जा सकता है सोना
एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादियों का सीजन चालू हो चुका है इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा। इससे आने वाले दिनों में इसकी कीमत फिर एक बार 1.25 लाख रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। ——————————————————– बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें फिजिक्सवाला और एमवी फोटोवोल्टिक पावर के IPO ओपन हुए; इनमें 13 नवंबर तक निवेश कर सकेंगे आज यानी 11 नवंबर से 2 IPO ओपन हो गए हैं। ये दो IPO एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला और एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली कंपनी एमवी फोटोवोल्टिक पावर के हैं। इन दोनों ही IPO में निवेशक 13 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें
