सोना ₹230 बढ़कर ₹1,00,397 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा:चांदी ₹1.12 लाख किलो बिक रही, देखें अपने शहर के सोने के दाम

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 5 अगस्त को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 230 रुपए बढ़कर 1,00,397 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का भाव 1,00,167 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत 528 रुपए बढ़कर 1,12,428 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,11,900 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को सोने ने 1,00,533 रुपए और चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। इस साल अब तक ₹24,235 महंगा हुआ सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 24,235 रुपए बढ़कर 1,00,397 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 26,411 रुपए बढ़कर 1,12,428 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

प्रियंका बोलीं- जज तय नहीं करेंगे कौन सच्चा भारतीय:चीन पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- राहुल सच्चे भारतीय होते तो ऐसा न कहते

फिलीपींस के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी:पहलगाम हमले की निंदा के लिए धन्यवाद दिया; प्रेस ब्रीफिंग में डाक टिकट जारी किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *