सोना ₹2,211 बढ़कर ₹1.26 लाख के पार पहुंचा:चांदी ₹7,103 महंगी हुई; इस साल सोना ₹50,000 और चांदी ₹78 हजार महंगी हुई

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 13 नवंबर को बड़ी बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना आज 2,211 रुपए बढ़कर 1,26,124 रुपए पर पहुंच गया है। कल इसका भाव 1,23,913 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी 7,103 रुपए बढ़कर 1,63,808 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। कल यह 1,56,705 रुपए प्रति किलो थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल सोना ₹49,962 और चांदी ₹77,791 महंगी हुई शहरों में सोने के अलग दाम होने की 4 वजह सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान ————————– ये खबरें भी पढ़ें… 1. रिटेल महंगाई 14-साल में सबसे कम, अक्टूबर में 0.25% रही:खाने-पीने का सामान सस्ता होने का असर; सितंबर में 1.44% थी अक्टूबर में रिटेल महंगाई 0.25% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है। इसका कारण खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी है। ये वर्तमान CPI सीरीज में अब तक की सबसे कम महंगाई है। यानी, ये करीब 14 साल का निचला स्तर है। इससे पहले सितंबर में ये 1.44% पर थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

More From Author

युवती से रेप…रिटायर्ड फूड-अफसर के घर पुलिस की दबिश,गायब मिला:अश्लील-फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया, रिश्वतखोरी-गांधी पर टिप्पणी के मामले में हो चुकी है गिरफ्तारी

शराब घोटाला…चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क:छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम के बेटे के खिलाफ ईडी का एक्शन; 364 प्लॉट भी अटैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *