सोने चांदी के दाम में आज यानी शुक्रवार, 31 अक्टूबर को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 1,196 रुपए बढ़कर 1,20,815 रुपए हो गई है। कल यानी गुरुवार को सोने का दाम 1,19,619 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इसी महीने 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। तब से इसका भाव 10,059 रुपए गिर चुका है। वहीं, चांदी 2,359 रुपए बढ़कर 1,49,142 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। 30 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,46,783 प्रति किलोग्राम थी। इसी महीने चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से इसकी कीमत 28,958 रुपए कम हो चुकी है। IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। इस साल सोना ₹44,653 और चांदी ₹63,125 महंगी हुई बाजार में तेजी- गिरावट- तेजी के 4 बड़े कारण दिवाली से पहले सोने-चांदी के भाव अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए थे। लेकिन दिवाली के बाद से दोनों की कीमतें- सोना 10 हजार रुपए और चांदी 29 हजार रुपए कम हो चुकी हैं। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। ——————————————————————- बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें गूगल का रेवेन्यू पहली बार ₹9 लाख करोड़ पार: पहला ऑफिस गैराज में था, राम श्रीराम शुरुआती निवेशक; आज 3 ट्रिलियन की कंपनी गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने सितंबर 2025 तिमाही में पहली बार 100 बिलियन डॉलर (करीब ₹9.06 लाख करोड़) का रेवेन्यू हासिल किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
