सोना ₹1,029 बढ़कर ₹1.11 लाख के ऑल टाइम हाई पर:चांदी ₹1.29 लाख किलो के रिकॉर्ड पर पहुंची, इस साल सोना ₹34,37​​​​​​​8 महंगा हो चुका

सोने-चांदी के दाम आज यानी 16 सितंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,029 रुपए बढ़कर 1,10,540 पर पहुंच गया है। इससे पहले कल ये 1,09,511 रुपए पर था। वहीं चांदी भी 1,198 रुपए बढ़कर 1,28,989 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी 1,27,791 रुपए पर थी। इस साल सोना ₹34,378 और चांदी ₹42,972 महंगी हुई सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

More From Author

रिटायर्ड IAS अमित खरे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के सेक्रेटरी बने:बिहार का चारा घोटाला उजागर किया, पीएम मोदी के सलाहकार रहे; जानें कंप्लीट प्रोफाइल

इजराइल ने गाजा सिटी में जमीनी हमले शुरू किए:41 की मौत, 3 लाख लोगों ने शहर छोड़ा; रक्षामंत्री काट्ज बोले- गाजा जल रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *