सोना ₹1 हजार गिरकर ₹1.51 लाख पर आया:चांदी की कीमत ₹9 हजार कम होकर ₹2.35 लाख हुई, देखें अपने शहर में सोने के दाम

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 9 अप्रैल को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1 हजार रुपए घटकर 1.50 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.51 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 9 हजार रुपए घटकर 2.35 लाख रुपए रह गई। सोना ऑल टाइम हाई से ₹25 हजार सस्ता हुआ साल की शुरुआत में सोने में तेजी थी, लेकिन हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान जंग से गिरावट आई है। चांदी में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.35 लाख तक चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा और यह ऑल टाइम हाई से तेजी से नीचे आई है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

More From Author

100-100 के नोट का रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल का VIDEO:राजनांदगांव थाने में महिला की फोटो जूम करते दिखा ASI, सस्पेंड; लाइन अटैच किए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *