सोना रिकॉर्ड हाई से ₹5,677 गिरा, ₹1,23,907 पर आया:चांदी भी हाई से ₹25,599 सस्ती; ₹1.52 लाख प्रति किलो बिक रही

दिवाली के बाद सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से 5,677 रुपए और चांदी भी रिकॉर्ड हाई से 25,599 रुपए सस्ती हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानी, 22 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 3,726 रुपए घटकर 1,23,907 रुपए के स्तर पर आ गया है। इससे पहले ये 20 अक्टूबर को यह 1,27,633 रुपए पर था। वहीं 17 अक्टूबर को सोने ने 1,29,584 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। चांदी के दाम एक दिन में 10,549 रुपए घटे चांदी के दाम आज 10,549 रुपए घटकर 1,52,501 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं। इससे पहले चांदी 1,63,050 रुपए प्रति किलो थी। वहीं 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: IBJA/Good Returns (22 अक्टूबर, 2025) सोना-चांदी के दाम में हाल ही में आई गिरावट के कारण इस साल सोना ₹47,745 और चांदी ₹66,484 महंगी हुई इस साल अब तक सोने की कीमत 47,745 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,23,907 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 66,484 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,52,501 रुपए प्रति किलो हो गई है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

More From Author

गठबंधन विवाद पर तेजस्वी बोले- कल बात करेंगे:संविदाकर्मी और जीविका दीदी परमानेंट होंगी; हर परिवार में एक सरकारी नौकरी का वादा

रायपुर में बरगद के नीचे सजता है कलाकारों का बाजार:ढोल-धापड़ा की गूंज, मर्द होकर बनते हैं ‘परी’; गड़वा बाजा टोलियों की बोली लगती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *