सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, ₹96,587 पर पहुंचा:24 कैरेट के दाम एक दिन में ₹1,677 बढ़े, शादी सीजन में कीमतों में उछाल

सोने के दाम ने आज यानी 21 अप्रैल को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,677 बढ़कर ₹96,587 पर बंद हुआ। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,910 थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹1,049 बढ़कर ₹96,200 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,151 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। सोने में तेजी के 3 कारण 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल अब तक 20,425 रुपए महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,425 रुपए बढ़कर 96,587 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,183 रुपए बढ़कर 96,200 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना
अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

रायपुर में कांग्रेस का CM हाउस घेराव:छत्तीसगढ़ के अपराधों के जारी किए आंकड़े; बैज बोले- आम आदमी डरा हुआ है

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में वेटिकन में निधन; फेफड़ों और किडनी में गंभीर संक्रमण था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *