सोना पहली बार 81 हजार रुपए पार:30 दिन में दाम ₹4,844 बढ़े; चांदी ₹920 बढ़कर 91,600 रुपए किलो पहुंची

सोना आज यानी 30 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 81,006 रुपए हो गया है। बुधवार को इसके दाम 80,975 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज बढ़त रही। ये 920 रुपए बढ़कर 91,600 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 90,680 रुपए प्रति किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। इस साल अब तक ₹4,844 महंगा हुआ सोना
31 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था। बीते 30 दिन में इसमें 4,844 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, 31 दिसंबर को 1 किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी। इस दौरान इसमें भी 5,583 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत सोने में तेजी के 5 प्रमुख कारण 2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया
बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में इस साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। ————————————————————- मार्केट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की तेजी, ये 76800 पर कारोबार कर रहा शेयर बाजार में आज यानी 30 जनवरी को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,800 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें

More From Author

दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स:यमुना जहर विवाद- चुनाव आयोग के केजरीवाल से 5 सवाल, पूछा- कौन सा जहर और किस जगह मिला

आमिर खान बोले-बच्चों को रिश्ते-ईमानदारी-सिविक सेंस की शिक्षा दें:कहा- स्कूलों में पढ़ाया गया अलजेब्रा आज कितने काम का…पढ़िए पूरी बातचीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *